आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के मुख्य न्यासी का दायित्व महावीर रांका को, अध्यक्ष गणेश बोथरा बने

मुख्य न्यासी का दायित्व महावीर रांका को, अध्यक्ष गणेश बोथरा बने
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बिमल चोपड़ा , बसंत नौलखा ,मोतीलाल बोथरा, प्रभा मालू, के.कमल भण्डारी, निर्मल बाफना, संगीता सामसुखा बने ट्रस्टी

बीकानेर, 3 फ़रवरी । गंगाशहर नोखा रोड स्थित आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की वार्षिक साधारण सभा की बैठक सोमवार को भुज गुजरात में रखी गई। चुनाव अधिकारी मनसुख सेठिया एवं अतिरिक्त चुनाव अधिकारी विनोद बैद ने बताया कि बैठक में सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन ही प्राप्त हुए इसीलिए सभी का चुनाव निर्विरोध हुआ। नामांकन प्रक्रिया के बाद आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष पद पर गणेशमल बोथरा निर्विरोध निर्वाचिवत हुए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के चुनाव सम्पन्न हुए

इसी प्रकार मुख्य न्यासी महावीर रांका, न्यासी मोतीलाल बोथरा, विमल चौपड़ा, प्रभा मालू, के.कमल भण्डारी, निर्मल बाफना, बसंत नौलखा, संगीता सामसुखा, पंच मंडल सुरेशचंद गोयल, सुरेन्द्र बोथरा एवं सुमेरमल दफ्तरी को निर्विरोध न्यासी घोषित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष हंसराज डागा ने नए अध्यक्ष गणेश बोथरा एवं मुख्य न्यासी महावीर रांका, सभी नए न्यासी एवं पंच मंडल के सदस्यों को बधाई दी। मंत्री दीपक आंचलिया ने वार्षिक प्रतिवेदन की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का संचालन किया। साधारणा सभा में पूरे भारत से आए हुए सदस्यों की उपस्थिति रही।
पूर्व अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ , तेरापंथी सभा के निर्वतमान अध्यक्ष अमर चन्द सोनी , अध्यक्ष जतनलाल छाजेड़ ने नव निर्वाचिटन को बधाई प्रेषित की।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *