आईपीएस अधिकारी डॉ. प्यारेलाल शिवरान के खिलाफ धरने पर बैठेंगे भाजपा के पूर्व मंत्री

आईपीएस अधिकारी डॉ. प्यारेलाल शिवरान के खिलाफ धरने पर बैठेंगे भाजपा के पूर्व मंत्री
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • 10 सालों से बीकानेर में ही अलग अलग पोस्टों पर ट्रांसफर होने का आरोप, देवी सिंह बोले- यह नियमों के खिलाफ

बीकानेर , 3 फ़रवरी। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने आईपीएस अधिकारी डॉ. प्यारेलाल शिवरान पर 10 सालों से एक जिले में रहने को नियमों के खिलाफ बताया है। भाटी ने आरोप लगाया कि आईपीएस ट्रांसफर सूची में उन्हें (शिवरान) बीकानेर एसीबी का एसपी बनाया गया है। इससे पहले भी मैंने मुख्यमंत्री से मिलकर शिवरान की शिकायत की थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब आगामी 6 फरवरी को विधानसभा के बाहर धरना देकर इस मुद्दे को उठाऊंगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बोले- आईपीएस का कांग्रेस से खास जुड़ाव

pop ronak

पूर्व मंत्र्री देवी सिंह भाटी ने बीकानेर में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा- बीकानेर में पिछले 10 सालों (9.11.2015) से लगातार डॉ. प्यारेलाल शिवरान कई पदों पर रहे हैं। इनके बारे में मैंने और श्रीकोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने चुनाव आयोग, मुख्यमंत्री और पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत की थी। शिवरान के जुड़ाव एक राजनीतिक पार्टी (कांग्रेस) से विशेष जुड़ाव को लेकर भी शिकायत दी थी। भाटी ने कहा कि बीकानेर और इसके आसपास के इलाकों में शिवरान के पारिवारिक लोगों का व्यवसाय भी है। उल्लेखनीय है की ससुराल वालों के शिक्षण संसथान को इनकी पत्नी संभालती है।

देवी सिंह भाटी- 2 बार भाजपा छोड़ चुके

भाटी छह बार विधायक और तीन बार मंत्री रहे हैं और एक बार 2008 में विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर भी रह चुके हैं। वे दो बार भाजपा छोड़ चुके हैं। उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी के बीकानेर से अधिकृत प्रत्याशी व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की उम्मीदवारी का विरोध किया था और उन पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया था।

इसके बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। भाटी बीकानेर संभाग के कद्दावर नेता माने जाते हैं। 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीकानेर दौरे के दौरान यह चर्चा जोरों पर थी कि वे पार्टी जॉइन करेंगे, लेकिन यह केवल चर्चा ही निकली मूर्त रूप न ले सकी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *