ट्रेन में प्रेग्नेंट महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार, शोर मचाने पर…

ट्रेन में प्रेग्नेंट महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार, शोर मचाने पर...
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

तिरुपत्तूर , 7 फ़रवरी। तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में एक चलती ट्रेन में चार महीने की गर्भवती महिला के साथ कथित तौर पर दो व्यक्तियों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। शुक्रवार को महिला आंध्र प्रदेश के चित्तूर जा रही थी। जोलारपेट्टई स्टेशन के पास जब महिला वॉशरूम के लिए अपनी बर्थ से उठी तो दो व्यक्ति महिला का पीछा करने लगे। ये देखकर महिला काफी डर गई और मदद मांगने के लिए कोच की तरफ भागी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चलती ट्रेन से महिला को दिया धक्का
आरोपियों ने महिला का पीछा किया और केवी कुप्पम के पास उसे ट्रेन से बाहर का धकेल दिया। ट्रेन से गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को जब इस हालत में देखा तो वह उसे तुरंत वेल्लोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अब महिला की हालत स्थिर है। पुलिस ने इस मामला पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाथ पैर में आई काफी गंभीर चोटें चलती ट्रेन से गिरने की वजह से महिला के हाथ पैर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में हेमराज नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीयों के पहचान के लिए पुलिस सारे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है।

pop ronak

के पलानीस्वामी ने डीएमके सरकार पर साधा निशाना

एआईएडीएमके महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी ने डीएमके सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,”‘यह खबर चौंकाने वाली है कि एक गर्भवती महिला के साथ दो लोगों ने यौन उत्पीड़न किया और फिर जब उसने चिल्लाने की कोशिश की तो उसे ट्रेन से धक्का दे दिया गया। यह शर्म की बात है कि तमिलनाडु में महिलाएं सड़क पर सुरक्षित रूप से नहीं चल सकती हैं; स्कूल, कॉलेज या कार्यस्थल पर नहीं जा सकती हैं; और अब ट्रेन से यात्रा भी नहीं कर सकती हैं।”

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *