भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 17 फ़रवरी। सैन (नाई) समाज के राष्ट्रीय गौरव (भारत रत्न) जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर (पूर्व मुख्यमन्त्री बिहार) की पुण्यतिथि पर आज गांधी पार्क, बीकानेर में श्रृद्धांजली सभा का आयोजन किया गया।  सैन समाज के विवेकवान सैन बन्धुओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के आदमकद कट-आऊट पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया।
इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष  श्याम सुन्दर पंचारिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  चम्पालाल गेदर, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  देवकिशन मारू, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक नाई, भाजपा ओबीसी मोर्चा बीकानेर शहर के जिला उपाध्यक्ष हुलास भाटी, भाजपा कार्यकर्ता भवानी पाईवाल ने उपस्थित होकर भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को पुष्पांजली र्पित की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सभा में कर्पूरी ठाकुर ओबीसी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बंशी वाले भुपेश मारू, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. आरडी भाटी, ओमजी गजनेर, अशोक पंवार गंगाशहर, पुखराज सैन, रामकिशोर मारू नाल, एडवोकेट गुलाबचन्द मारू, प्रताप मारू, एडवोकेट श्रीभगवान मारू, कालूजी पडिहार, लक्ष्मीनारायण पडिहार सहित समाज क अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। नाई जागृति मंच के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश मारू, छैलू सैन एवम् मनोज चायल द्वारा सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए समाज के लोकप्रिय क्रिकेटर सचिन मारू को क्रिकेट किट भेंट की गई।  सभी ने कर्पूरी जी के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया।

pop ronak
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *