बीकानेर में पारा बढ़ा, 28 डिग्री पर पहुंचा, 2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी, रात में सताने लगी गर्मी

राजस्थान में कुदरत का खौफनाक संकेत, 55 डिग्री तक पहुँच सकता है पारा
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी

बीकानेर, 3 मार्च। बारिश के बाद बीकानेर में हल्की सर्द हवाओं का एहसास तो हुआ लेकिन ये लंबे समय तक नहीं चला। तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान तीस डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम पारे का ग्राफ भी ऊपर की ओर जा रहा है। ऐसे में दिन और रात दोनों में गर्मी की दस्तक हो गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रात में होने लगा गर्मी का एहसास

pop ronak

बीकानेर में सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले ये रविवार को 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। ऐसे में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी काे महसूस भी किया गया। दोपहर में गर्मी लगने से घरों में पंखे एक बार फिर शुरू हो गए हैं। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। एक दिन पहले तक रात का पारा 15.2 डिग्री सेल्सियस था लेकिन अब ये बढ़कर 16.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रात के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी ने गर्मी का एहसास करा दिया।

मौसम विभाग का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बीकानेर के लिए जब बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, तब भी भविष्यवाणी की थी कि इसके बाद बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। वैसा ही हो रहा है। अगले कुछ दिन तक बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा और नया पश्चिमी विक्षोभ बनने पर ही बीकानेर को बारिश से राहत मिल सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *