एक चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, पति की मौत के 8 घंटे बाद पत्नी ने तोड़ा दम, बिगड़ गई थी तबीयत

एक चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

उदयपुर, 3 अप्रैल। उदयपुर में पति के निधन के महज 8 घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की अर्थी एक साथ घर से उठी। एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों को ढोल-नगाड़ों के साथ परिजनों और गांव वालों ने अंतिम विदाई दी गई। मामला झाड़ोल के बदराणा गांव का है। जानकारी के अनुसार, बदराणा गांव निवासी सुखलाल (74) पुत्र हीरालाल लोहार को अस्थमा था। एक सप्ताह से तबीयत ज्यादा खराब रहने लगी। बुधवार रात 10:30 बजे उनकी मौत हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पति की तबीयत खराब होने पर त्यागा था अन्न

pop ronak

गुरुवार सुबह नाते-रिश्तेदार उनके घर पहुंचे। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे। इसी दौरान सुखलाल की पत्नी राधा देवी (70) की अचानक तबीयत बिगड़ गई और गिर गईं। परिजनों ने उन्हें संभाला, लेकिन सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सप्ताह भर से पति की तबीयत की चिंता में उन्होंने अन्न त्याग रखा था। इस कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। दंपती का बेटा निजी स्कूल में टीचर है। बेटी की शादी हो चुकी है।

अर्थी पर गुलाल दस्तूर किया, फिर बेहोश होकर गिर गईं

सुखलाल के पोते राहुल लोहार ने बताया- दादी को गले के पास कैंसर था। इलाज होने से 2 साल पहले ठीक हो गई थीं। पिछले एक महीने से दादाजी की तबीयत बिगड़ने लगी थी। चिंता में दादी की भी सेहत खराब रहने लगी थी। एक सप्ताह से खाना लगभग छोड़ रखा था।

सुबह दादाजी के अंतिम संस्कार से पहले गुलाल का दस्तूर करने के लिए दादी को बुलाया गया था। उन्होंने खुद अपने हाथ से गुलाल दस्तूर किया। फिर दादाजी को अंतिम बार देखने के बाद वापस कमरे में जाते ही अचानक गिर गईं। पानी पिलाने के बाद उन्हें थोड़ा होश आया। कुछ देर में उन्हें टॉयलेट कराने ले गए, लेकिन वे वापस गिर गईं और दम तोड़ दिया।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *