राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों के बकाया भुगतानों को लेकर महासंघ ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तुरंत भुगतान की मांग

राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों के बकाया भुगतानों को लेकर महासंघ ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तुरंत भुगतान की मांग
quicjZaps 15 sept 2025

जयपुर, 01 अक्टूबर । अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत के नेतृत्व में महासंघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों व पेंशनरों के विभिन्न बकाया भुगतानों का तुरंत निस्तारण करने की मांग की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंभीर विषम परिस्थितियों में ही ऋण लेते हैं कर्मचारी

pop ronak

महासंघ के प्रदेश महामंत्री जगेश्वर शर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव तथा वित्त विभाग के शासन सचिव (बजट) से सकारात्मक माहौल में वार्ता कर ज्ञापन सौंपा गया। वार्ता के दौरान महासंघ के प्रदेश सचिव बजरंग कुमार सोनी ने मजबूती से पक्ष रखते हुए कहा कि कोई भी कर्मचारी समर्पित अवकाश (सर्वेडर) वेतन, जीपीएफ ऋण अथवा स्टेट इंश्योरेंस ऋण जैसी राशियां बेहद विषम परिस्थितियों में ही लेता है। बच्चों के विवाह, गंभीर बीमारियों के इलाज, उच्च शिक्षा या मकान मरम्मत जैसे आवश्यक कार्यों के लिए ही कर्मचारी अपनी जमा राशि का उपयोग करता है। ऐसे में कोषालय (ट्रेजरी) से बिल पारित होने के बावजूद सरकार द्वारा समय पर भुगतान न करना कर्मचारियों के साथ अन्याय है।

मुख्य सचिव और वित्त सचिव ने दिया त्वरित कार्यवाही का आश्वासन
महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता शिभू सिंह राठौड़, प्रदेश संयुक्त मंत्री हरीश प्रजापति तथा तकनीकी शाखा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश उपाध्याय ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए मुख्य सचिव एवं वित्त सचिव (बजट) ने इस दिशा में शीघ्र ही सकारात्मक समाधान निकालने और आवश्यक कार्यवाही करने का ठोस आश्वासन दिया है।