व्यास प्रदेश भामसं उपाध्यक्ष मनोनीत

व्यास प्रदेश भामसं उपाध्यक्ष मनोनीत
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर। 08अप्रैल। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री दीपक चतुर्वेदी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जयपुर में भारतीय मजदूर संघ की 05 अप्रैल को हुई राजस्थान प्रदेश पदाधिकारी बैठक में निर्णय लिया गया है कि बीकानेर के गौरीशंकर व्यास को प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर जैसे ही यह खबर बीकानेर पहुंची, भामसं के सभी श्रम संगठनों ने खुशी मनाते हुए व्यास को बधाइयां दी। कार्यालय में उनका स्वागत करते हुए मिठाइयां बांटी गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह खबर बीकानेर संभाग में आग की तरह फैली जिससे चुरू हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, झुंझुनू ,सीकर, बाड़मेर, कई जगह से बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी हो गया। भामसं बीकानेर के कार्यकर्ताओं ने व्यास के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वस्थ रहने व संगठन का काम निरंतर करते रहने के लिए उनको बधाई प्रेषित की है। सारे कार्यकर्ता इस नियुक्ति से बहुत ही खुश नजर आए हैं। इस अवसर पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष शिवदत्त गौड़ , कार्यालय मंत्री ओम प्रकाश रामावत, गोपी किशन गहलोत, जुगल गहलोत,हनुमान राव, नवीन स्वामी, व रामदेव सांखला इत्यादि अनेक श्रमिक नेता मौजूद रहे, जिन्होंने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *