आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत, इलाके में मची अफरातफरी

आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • सांस लेने में दिक्कत आई; पुलिस बोली- गैस बंद करने का काम हमारा नहीं

बीकानेर , 16 अप्रैल। बीकानेर शहर के चौखूंटी क्षेत्र में स्थित एक आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से आसपास के लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, समय रहते रिसाव को दुरुस्त कर दिया गया है, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच कर भी वापस निकल गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चौखूंटी क्षेत्र में नगर निगम के भंडार के पीछे रामपुरिया आइस फैक्ट्री में ये हादसा हुआ है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर लोगों ने आसपास देखा तो आइस फैक्ट्री से रिसाव की आवाज आ रही थी। यहां वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले महेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी अचानक उल्टी करने लगी तो उसे पड़ोस में रिश्तेदार के घर पर छोड़ कर आया। महेंद्र के साथ कमल ने भी गैस से तबीयत खराब होने का दावा किया।

pop ronak

फैक्ट्री कर्मचारी की भी तबीयत बिगड़ी

स्थानीय लोगों का दावा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति की भी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया है। फैक्ट्री संचालक की की और से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। मौके पर उपस्थित कर्मचारियों ने माना कि रिसाव हो रहा है।

पुलिस आई और चली गई

क्षेत्र के लोगों ने इस बारे में सदर पुलिस को सूचना दी, पुलिस की एक गाड़ी मौके पर आई। एक पुलिस कर्मी ने फोन करने वालों को डांट लगाई कि उन्हें क्यों बुलाया है। गैस बंद करने का काम हमारा नहीं है। इसके बाद पुलिस की गाड़ी वहां से निकल गई।

आबादी क्षेत्र से हटाने की डिमांड

आसपास रहने वालों का कहना है कि इस आइस फैक्ट्री को तुरंत हटा देने चाहिए। आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है। अगर अब इसे नहीं हटाया तो आंदोलन किया जाएगा।

 

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *