चिकित्सा शिक्षा सचिव के दौरे का असर-SPMC प्रिंसिपल ने शिशु अस्पताल के स्टॉफ की ली मीटिंग, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

SPMC प्रिंसिपल ने शिशु अस्पताल के स्टॉफ की ली मीटिंग
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • विभागाध्यक्ष, यूनिट प्रभारी, नोडल अधिकारियों सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों ने लिया बैठक मे भाग

बीकानेर, 16 अप्रैल। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज और पीबीएम अस्पताल मे चिकित्सा शिक्षा सचिव के दौरे और मैराथन बैठक के बाद बुधवार को प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने कॉलेज सभागार मे शिशु औषध विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान विभागाध्यक्ष शिशु औषध विभाग, पीबीएम उप अधीक्षक, यूनिट हैड्स, विभागीय नोडल अधिकारी, फ्लैगशिप योजनाओं के नोडल अधिकारी, आईटी विभाग के अधिकारी तथा एमबीए होल्डर व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक के दौरान प्राचार्य डॉ. सोनी ने ईएमडी प्रभारी डॉ. जितेंद्र आचार्य को हीट वेव के दौरान अस्पताल मे सभी एसी, कूलर, पंखें, वायर्स आदि को तुरंत प्रभाव से ठीक करवाने तथा खुले पड़े वायर्स को दो दिन में सही करवाने के निर्देश दिये। मरम्मत योग्य कूलर, पंखें आदि की मरम्मत करवाये जाने की हिदायत दी।  इस दौरान चिकित्सा शिक्षा सचिव द्वारा ली गई मिटिंग के क्रम में आईएचएमएस पोर्टल के माध्यम से एडमीशन और डिस्चार्ज करवाया जाए। इस हेतु सभी रेजिडेन्ट्स को पाबंद करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। बैठक मे एसीपी पंकज छिम्पा को सीसीटीवी कैमरों के सुचारू प्रबंधन तथा समय-समय पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

समीक्षा बैठक मे प्राचार्य डॉ. सोनी ने अनुपलब्ध व अपर्याप्त दवाइयों के प्रपोजल बनाकर एमएनडीवाई नोडल अधिकारी डॉ. शिव शंकर झंवर को भिजवाने के निर्देश दिए, साथ ही पीबीएम उप अधीक्षक डॉ० गौरी शंकर जोशी को समस्त अग्नि शमन यंत्रों की रिफिलिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। पीबीएम मे एमबीए डिग्री धारी व्यस्थापको को चिकित्सा उपकरणों की स्थिति का समय-समय पर निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिए।
बच्चा अस्पताल की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए डॉ. गुंजन सोनी ने डॉ० कुलदीप बिठू को निर्देश दिये गये कि वे अस्पताल परिसर का निरीक्षण करें एवं समय-समय पर पाई गई कमियों से पीबीएम अधीक्षक को अवगत करवाएं।

समीक्षा बैठक के क्रम मे मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना के प्रभारी दीप शिखर आचार्य को निर्देश देते हुए प्राचार्य डॉ. सोनी ने कहा की आपातकालीन प्रकृति की जांचें निर्धारित फॉर्म में अर्जेन्ट अथवा प्रायोरिटी लिखकर के लैब में भिजवाना सुनिश्चित किया जावें एवं ऐसी जांचें, प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए।

ये रहे बैठक मे उपस्थित
बच्चा अस्पताल की विभाग अध्यक्ष डॉ. रेणु अग्रवाल, डॉ. मुकेश बेनीवाल, डॉ. जीएस तंवर, डॉ. पवन डारा, महेश आचार्य, नर्सिंग ऑफिसर्स, ईएमडी विभाग की टीम सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *