विधायक जेठानंद व्यास ने मंदिर सौंदर्यकरण कार्यों का किया निरीक्षण, योजनाओं पर जल्द कार्रवाई के निर्देश

विधायक जेठानंद व्यास ने मंदिर सौंदर्यकरण कार्यों का किया निरीक्षण, योजनाओं पर जल्द कार्रवाई के निर्देश
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 17 अप्रैल। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने गुरुवार को बजट घोषणाओं की अनुपालना में शहर के विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यकरण और सुविधा विस्तार कार्यों का स्थलीय अवलोकन किया। उनके साथ पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक महेश व्यास, देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा और सार्वजनिक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता कोमल भोजक मौजूद रहीं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

व्यास ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 58 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अंतर्गत बीकानेर के भीनासर स्थित मुरली मनोहर मंदिर, शीतला गेट स्थित शीतला माता मंदिर तथा प्रताप बस्ती स्थित सियाराम गुफा हनुमान मंदिर में कार्य प्रस्तावित हैं।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

उन्होंने बताया कि सियाराम गुफा परिसर में दीवारें ऊंची करने, हॉल निर्माण, जल निकासी तथा पार्क विकास जैसे कार्य होंगे। मुरली मनोहर मंदिर में पार्क और शौचालय निर्माण की योजना है, जबकि प्रवेश द्वार के निर्माण हेतु विधायक निधि से 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं, शीतला माता मंदिर परिसर में अतिक्रमण हटाने, पुजारी आवास, रसोईघर और अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। व्यास ने निर्देश दिए कि पीडब्ल्यूडी द्वारा दो दिन में प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भेजे जाएं, ताकि समयबद्ध स्वीकृति मिल सके।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *