ज़हर परोसा जा रहा था प्लेट में। लालगढ़ स्टेशन पर घटिया खाने का भंडाफोड़, दो फर्में ज़ुर्माने की ज़द में

खाने के सामान में मिलावट पर प्रशासन सख्त
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

खाने के सामान में मिलावट पर प्रशासन सख्त:लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर बिक रहा था घटिया फूड, दो फर्मों पर लगाया जुर्माना

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 18 अप्रैल। खाने के सामान में मिलावट करने वालों के प्रति जिला प्रशासन काफी सख्ती कर रहा है। पिछले दिनों कुछ फर्मों पर भारी जुर्माना लगाने के बाद एक बार फिर घटिया और मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ सख्ती की जा रही है। लाल मिर्च और घी के सैंपल निम्न मानक ( सब स्टैंडर्ड) पाए जाने, धनिया में बाह्य पदार्थ मिलने और भुजिया मिस ब्रांड पाए जाने पर एडीएम प्रशासन रामावतार कुमावत की कोर्ट ने संबंधित फर्मों पर कुल 6 लाख 85 हजार का जुर्माना लगाया है। कुछ समय पहले ही इसी कोर्ट ने 28 मार्च को बादाम, पिस्ता और दही के सैंपल निम्न मानक ( सब स्टैंडर्ड) पाए जाने और सरसों का तेल मिसब्रांड पाए जाने पर संबंधित फर्मों पर कुल 13 लाख 20 हजार का जुर्माना और 11 मार्च को दूध, दही और मावा के सैंपल सब स्टैंडर्ड मिलने पर चार विभिन्न फर्मों पर 2 लाख 10 हजार का जुर्माना लगाया था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मिस ब्रांड पाए जाने पर लगाया जुर्माना

एडीएम प्रशासन रामावतार कुमावत ने बताया- रेलवे के खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 1 पर वेंडर टी स्टॉल नं -2 के वेंडर राजू गिरी के यहां भुजिया का सैंपल लिया गया, जो मिस ब्रांड पाया गया। लिहाजा वेंडर राजू गिरी और मैसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स पर संयुक्त रूप से 50 हजार रुपए का और उसकी सप्लाई देने वाली फर्म स्टेशन रोड मटका गली में स्थित भाटिया ट्रेडिंग कंपनी पर ढाई लाख का जुर्माना लगाया गया।

एडीएम प्रशासन कुमावत ने बताया- इसी तरह रेलवे के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 01 पर वेंडर टी स्टॉल नं -2 के वेंडर मूल सिंह के यहां भुजिया का सैंपल लिया गया जो मिस ब्रांड पाया गया। लिहाजा मूल सिंह और मैसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स पर 60 हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं इसको सप्लाई देने वाली फर्म गंगाशहर में नोखा रोड पर नए बस स्टैंड के पीछे पावर हाउस के पास स्थित गौरव फूड्स पर 2 लाख 40 हजार की शास्ति लगाई गई है।

 

इसी प्रकार लालगढ़ की रामपुरा बस्ती की गली नंबर 09 में स्थित मैसर्स हरिओम नमकीन मसाला पर धनिया पाउडर के सैंपल में बाह्य पदार्थ पाए जाने पर 20 हजार रुपए का जुर्माना और लाल मिर्च पाउडर का सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए जाने पर इसी फर्म पर 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।एडीएम प्रशासन ने बताया- गंगाशहर में एसबीआई बैंक के सामने मैन रोड़ न्यू लाइन स्थित मैसर्स माता जी प्रोविजन स्टोर पर घी का सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए जाने पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सभी फर्मां पर शास्ति लगाने से पूर्व सुनवाई की गई एवं अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।

संबंधित फर्मों को एक महीने के भीतर सीएमएचओ कार्यालय के माध्यम से चालान जमा करवाने होंगे। चालान जमा नहीं करवाने पर संबंधित फर्म का लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा एवं राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 1956 के तहत वसूली हेतु कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *