डेढ़ हजार ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, साढ़े चार हजार बदमाशों पर हुई कार्रवाई, इनामी बदमाश भी पकड़ा गया

आईजी ओम प्रकाश पासवान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 अप्रैल। देश में आतंकी हमले के बाद भारत-पाक सीमा पर बसे बीकानेर संभाग के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में करीब डेढ़ हजार स्थानों पर शनिवार को एक साथ दबिश दी गई। चार जिलों की पुलिस ने एक हजार से ज्यादा होटल, ढाबा, मुसाफिर खाना सहित अन्य विश्राम स्थलों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए धरपकड़ की गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में सक्रिय व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कांस्टबलों की टीम ने दबिश दी। 446 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रेंज के अधीनस्थ जिलों में बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं, मुसाफिरखानों, दूरदराज के संदिग्ध स्थलों आदि में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस दौरान ये हुई बड़ी कार्रवाई

रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों में 1401 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 287 टीमों ने एक हजार 516 स्थानों पर दबिश दी गई। अभियान के दौरान कुल 446 अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन तथा 1286 होटलों, ढाबों, धर्मशालाओं, मुसाफिरखानों / दूरदराज के संदिग्ध स्थलों पर सघन तलाशी ली गई।
अभियान के दौरान से 120 स्थाई वारंटी, उद्घोषित अपराधी, मफरूर, गिरफ्तारी वारन्टी में वांछित अपराधी पकड़े गए।254 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार गया।
30 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया, जिनमें 25 अपराधियों को गिरफ्तार किया। 141.88 लीटर देशी शराब, 56 लीटर हथकढ़ शराब, 01 पव्वा अग्रेजी व 1160 बिकी राशि बरामद की गई। 08 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किया गया। जिसमें गिरफ्तार 11 अपराधी के कब्जा से 850 ग्राम डोडा पोस्त, 42.60 ग्राम हेरोईन, 20 किग्रा गांजा, 7.915 ग्राम अफीम, व एक मोटर साईकिल जप्त की गई।

सात प्रकरण अन्य एक्ट के दर्ज किये गये जिनमें सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं 4 हजार 230 रुपए जुआ राशि, एक डेक स्पीकर, एक तलवार बरामद की गई। एक प्रकरण आर्म्स एक्ट में दर्ज कर एक अपराधी को गिरफ्तार कर एक देशी पिस्टल बरामद की गई। जघन्य अपराधों में वान्छित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

इनामी बदमाश भी पकड़े गए
इस दौरान पुलिस ने इनामी बदमाश पांचीलाल पुत्र सोहनलाल उम्र 35 साल जाति बिश्नोई निवासी धरनोक पुलिस थाना पांचू को गिरफ्तार किया गया। पांची लाल पर पांच हजार रुपए का इनाम रखा गया था ।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *