सीएम भजनलाल शर्मा को सूर्य सम्मान अर्पित

सीएम भजनलाल शर्मा को सूर्य सम्मान अर्पित
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 17 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की ओर से नरसिंग दास जीवणी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट के शिष्टमंडल ने सीएम को सूर्य भगवान का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका बहुमान किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा मंदिर के पुजारीगणों की मानदेय राशि में बढ़ोतरी एवं सूर्य सप्तमी के अवसर पसर सूर्य नमस्कार का विश्व रिकॉर्ड बनाने पर उनको शाकद्वीपीय समाज के कुलदेव भगवान सूर्यदेव की अष्टधातु से निर्मित, सात घेाड़ों से सुसजिज्जत रथ पर सवार प्रतिमा भेंट करके तथा शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ अर्पित कर सम्मान किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शंकर सेवग ने सीएम भजनलाल शर्मा को संक्षेप में ट्रस्ट की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी वहीें राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों विशेषत: युवाओं को रोजगार, महिलाओं के कल्याण, किसानों व मजदूरों के लिए विशिष्ट योजनाओं के माध्यम से लाखों प्रदेशवासियों के जीवन में आए क्रांतिकारी बदलाव के लिए उनका आभार ज्ञापित किया। शिष्टमंडल में राहुल शर्मा, ऋतुराज शर्मा, तरुण भोजक, मनीष भोजक आदि शामिल थे।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *