BJP सभासद पर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज

नीट परीक्षार्थी और दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

मुरादाबाद, 17 मई। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभासद अमन वर्मा पर दलित युवती से नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अमन वर्मा, उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अमन वर्मा ने सरकारी नौकरी दिलवाने का वादा कर उसे होटल बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाया और कई बार शारीरिक शोषण किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आरोप है कि युवती गर्भवती भी हुई, तो आरोपी ने अपने पिता सोनू वर्मा और भाइयों ऋतिक वर्मा व विक्की वर्मा की मदद से उसका जबरन गर्भपात करवा दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पिछले सात वर्षों से उसका शोषण कर रहा था और शादी का झांसा देकर संबंध बनाए रखे। अब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया है।

pop ronak
BC opening

पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। युवती की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अमन वर्मा सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और सभी के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *