औद्योगिक क्षेत्रों के आवासीय व संस्थागत भूखंडों की ई—नीलामी

खूमराज पंवार परिवार ने गंगा-जानकी की स्मृति में प्याऊ बनाकर समाज को सौंपी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

चूरू, 28 मई। रीको की ओर से जिले के औद्योगिक क्षेत्र रतनगढ़ में आवासीय व संस्थागत तथा सादुलपुर तृतीय चरण, बीदासर व तारानगर में संस्थागत भूखंडों की नीलामी की जा रही है।
रीको आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र रतनगढ़ में 02 आवासीय व 01 संस्थागत, औद्योगिक क्षेत्र सादुलपुर तृतीय चरण में 02 संस्थागत, बीदासर में 01 संस्थागत व तारानगर में 01 संस्थागत भूखंड नीलाम किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 10 जून, 2025 तक शाम 06 बजे तक धरोहर राशि जमा करवाकर ई—बिडिंग में भाग ले सकते हैं। भूखंडों की ई—बिडिंग 11 जून, 2025 को सवेरे 10 बजे से 13 जून, 2025 को शाम 05 बजे तक की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *