नागणेची जी माता मंदिर में लिफ्ट खराब, देवस्थान विभाग की लापरवाही के चलते दिव्यांग एवं बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान

नागणेची जी माता मंदिर में लिफ्ट खराब, देवस्थान विभाग की लापरवाही के चलते दिव्यांग एवं बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 31 मई। बीकानेर के प्रसिद्ध श्री नागणेची जी माता मंदिर में लगाई गई लिफ्ट पिछले दो महीनों से खराब है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्रि के बाद से ही यह लिफ्ट बार-बार बैटरी लो का संकेत देती हुई रुक-रुक कर चलती रही, और अब पूरी तरह से बंद हो चुकी है। निज मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का विकल्प ही बचा है, लेकिन हृदय रोगी व असमर्थ श्रद्धालु सीढ़ियाँ चढ़ने में असमर्थ हैं और माता के केवल ध्वजा दर्शन कर लौटने को विवश हैं। जो श्रद्धालु हिम्मत कर सीढ़ियों से चढ़ने का प्रयास करते हैं, उन्हें सांस फूलने की शिकायत हो रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हर दिन सुबह-शाम सैकड़ों श्रद्धालु लिफ्ट के जरिए माता के दर्शन करते थे, लेकिन अब पिछले दो दिनों से लिफ्ट पूरी तरह से बंद पड़ी है। स्थानीय एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने कई बार देवस्थान विभाग को मौखिक और लिखित रूप से शिकायत कर लिफ्ट दुरुस्त करवाने की मांग की है, लेकिन विभाग की लापरवाही और हठधर्मिता के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

pop ronak

जानकारी के अनुसार, ढाई साल पहले जिला प्रशासन ने लिफ्ट सुधार के लिए दो लाख रुपये का बजट जारी किया था और लिफ्ट को मरम्मत करवाया गया था, लेकिन अब फिर वही लिफ्ट नाकारा साबित हो रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय, ओंकार सिंह लखावत और प्रमुख शासन सचिव को पत्र लिखकर जल्द से जल्द लिफ्ट दुरुस्त करवाने की मांग की गई है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती परेशानी के बीच यह मामला देवस्थान विभाग की उदासीनता और मंदिर व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है। अब देखना यह है कि श्रद्धालुओं की आवाज पर कब तक कोई कार्रवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *