पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान में आज रात होगा ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत ब्लैकआउट’ का ऐलान, क्या है तैयारी?

पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान में आज रात होगा 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत ब्लैकआउट
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

Operation Shield Rajasthan: डीएम आर्तिका शुक्ला ने कहा कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर ऑपरेशन शील्ड के तहत 31 मई को मॉक ड्रिल का आयोजन होगा. इस दौरान सायरन बजने के साथ ब्लैक आउट का भी ऐलान होगा.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर \ अलवर , 31 मई। Blackout In Rajasthan: भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते राजस्थान के इलाके में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. आज (31 मई) को पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान समेत अन्य राज्यों में इमरजेंसी से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा. इसके लिए राजस्थान के अलवर, जयपुर, जोधपुर सहित सभी 41 जिलों में ऑपरेशन शील्ड का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान ब्लैकआउट का भी ऐलान होगा और सायरन भी बजेंगे.

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

राजस्थान में शनिवार यानी 31 मई की शाम ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रील में एनडीआरफ की टीमें, सिविल डिफेंस, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य कई एजेंसियां शामिल होंगी. ताकि सरकार की विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल है या नहीं इसका अंदाजा लग सके. इसके बाद संबंधित क्षेत्र के नागरिक सायरन बजने के साथ स्वेच्छा से अपने घरों, प्रतिष्ठानों, दफ्तरों और वाहनों आदि की लाइट बंद कर ब्लैकआउट के ऐलान को सफल बनाएंगे. ऐसा कर लोग यह जान पाएंगे कि ब्लैकआउट का ऐलान होने पर सरकारी एजेंसियों के साथ आम नागरिकों का सहयोग अहम क्यों है?

दरअसल, अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर ऑपरेशन शील्ड के तहत 31 मई को ड्रोन हवाई हमले के समय राहत एवं बचाव के लिए मॉक ड्रील का आयोजन किया जाएगा. जिस स्थान पर मॉक ड्रिल का आयोजन होगा, उस स्थान के 2 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में रात्रि के समय सायरन बजने के साथ ब्लैक आउट किया जाएगा.

राजस्थान के सभी 41 जिलों में होगी मॉक ड्रिल

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक राजस्थान के सभी 41 जिलों में मॉकड्रिल और ब्लैकआउट का आयोजन होगा. मुख्य सचिव ने इस दौरान 7 अलग-अलग तरह की घटनाओं का अभ्यास करने के निर्देश जारी किए हैं, जिनमें एयर फोर्स और सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम्स के बीच हॉटलाइन शुरू करना भी शामिल है.

29 मई को होना था मॉक ड्रिल का आयोजन

मॉक ड्रिल का आयोजन राजस्थान में 29 मई को होना था, लेकिन में कुछ प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा था. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर आज मॉक ड्रिल के दौरान दुश्मन के फाइटर जेट्स, ड्रोन अटैक, मिसाइल अटैक आदि से बचाव की ट्रेनिंग सभी को दी जाएगी. साथ ही सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से होने वाली आर्टिलरी फायरिंग के दौरान सुरक्षित रहने के भी तरीके सिखाए जाएंगे.

ऑपरेशन शील्ड क्या है?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए मई की शुरुआत में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था. पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठनों द्वारा संचालित लॉन्च पैडों को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया था. पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने पर सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) घोषित किया गया था. पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार अब ऑपरेशन शील्ड (Operation Shield) लेकर आई है, जिसके तहत 31 मई को राजस्थान समेत पाकिस्तानी सीमा से सटे छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी.

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *