भामसं 70 वर्ष के समारोप कार्यक्रम कि तैयारी बैठक रविवार को

कोर्ट के स्थगन के बाद शिक्षकों को बड़ी राहत; अब बिना वसूली के पारित होंगे अटके हुए वेतन बिल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 31 मई । भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में साल भर से चल रहे संगठन विस्तार के कार्यक्रम का सम्मान समारोह 23.07.2025 को होना है। जिसका मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहनलाल भागवत रहेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुवे जिला मंत्री दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर देशभर के 800 जिलों में जिला स्तर पर रैलियां निकली जायेगी। जिसमें बीकानेर में आयोजित होने वाली रैली के संबंध में तैयारी बैठक कल दिनांक 01.06.2025 को जिला शिक्षा अधिकारी के सभागार में जिला अध्यक्ष रेखा पंडित की अध्यक्षता में प्रारंभ होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक में विश्वकर्मा जयंती पर होने वाले कार्यक्रम, हनुमानगढ़ में आयोजित युवा अभ्यास वर्ग, खाटुश्याम जी में अयोजित होने वाले महिला अभ्यास वर्ग, तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले परिचय वर्ग के संबध में विस्तार से चर्चा की जाएगी इस बैठक में राजस्थान प्रदेश की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास परिवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *