ऋषिकेश से लौटे नंदकिशोर गहलोत का योग शिविर में भव्य स्वागत

ऋषिकेश से लौटे नंदकिशोर गहलोत का योग शिविर में भव्य स्वागत
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 31 मई। हाल ही में ऋषिकेश स्थित पावन गीता भवन में आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार समारोह में भाग लेकर लौटे नंदकिशोर गहलोत का बीकानेर आगमन पर पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित प्रातः कालीन योग शिविर के दौरान भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नन्द किशोर गहलोत ने ऋषिकेश के इस आयोजन में एक विशेष बच्चों के समूह के संयोजक के रूप में सेवा प्रदान की। उन्होंने बच्चों को संस्कार प्रक्रिया में भाग दिलवाते हुए अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य किया। उनके इस सेवा भाव को बीकानेर में सराहा गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

योग शिविर के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ योगशिक्षक नरेंद्र सुथार,गुड्डू देवी, ऋतु जोशी, विकास जोशी, युवा प्रभारी भवानी शंकर सांखला, शोभा कच्छावा, विजय किराडू,जयश्री रंगा, योगिता सांखला,तुलसी सहित पतंजलि योग समिति की सक्रिय योग टीम ने भाग लिया और नन्द किशोर गहलोत का पुष्पहारों से अभिनंदन किया।

pop ronak

वक्ताओं ने कहा कि गहलोत का कार्य समाज को संस्कार, योग और सेवा से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण है। योग शिविर में उपस्थित साधकों ने अंत में राष्ट्र और समाज सेवा हेतु सामूहिक संकल्प लिया।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *