जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का हुआ भव्य स्वागत

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का हुआ भव्य स्वागत
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 03 जून। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के बीकानेर आगमन पर इंदिरा गांधी नहर परियोजना संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक भंवरलाल पुरोहित के नेतृत्व में सर्किट हाउस में कर्मचारियों द्वारा माननीय मंत्री का स्वागत, सत्कार एवं सम्मान किया गया। संघर्ष समिति के संयोजक भंवरलाल पुरोहित एवं मजदूर नेता लेखराज सारण ने मंत्री सुरेश सिंह रावत को पारंपरिक साफा पहनाकर इंदिरा गांधी नहर परियोजना की स्वर्ण जयंती पर प्रकाशित पुस्तिका “मरू गंगा” भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नहर निर्माण में मजदूरों, कर्मचारियों एवं अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका से मंत्री को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इंदिरा गांधी नहर के निर्माण एवं विकास कार्यों की सराहना करते हुए राज्य बजट में परियोजना के निर्माण, रखरखाव एवं संचालन के लिए पर्याप्त बजट आवंटित करने पर मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भंवरलाल पुरोहित ने मंत्रालयिक संवर्ग में संस्थापन अधिकारियों के ग्रेड पे में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उच्च पद वरिष्ठ संस्थापन अधिकारी का सृजन करने का अनुरोध भी किया। इसके साथ ही उन्होंने ई-फाइल व्यवस्था के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की भी मांग की, जिससे शासकीय कार्यों में तीव्रता लाई जा सके।

pop ronak

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हितेश अजवानी, महामंत्री गुरविंद्र सिंह, संयज स्वामी, सविता पुरोहित, अशोक रंगा, जेठमल सोलंकी आदि ने मंत्री का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और वर्तमान सरकार द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। संघर्ष समिति के सदस्य भंवरलाल शर्मा, बसंत हजरती, प्रदीप गहलोत, राजेन्द्र चौहान, रघुवीर सिंह, टिंकेश शर्मा, प्रमोद दीवान, सुनील सिंह, मोहित खोइया, राजूपाल, अमजद खान आदि ने भी मंत्री महोदय का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *