पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में पॉनसेटी पद्धति द्वारा 1015 बच्चों जन्मजात टेढे मेढ़े पांवों का बिना ऑपरेशन उपचार

पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में पॉनसेटी पद्धति द्वारा 1015 बच्चों जन्मजात टेढे मेढ़े पांवों का बिना ऑपरेशन उपचार
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 3 जून । विश्व क्लब फुट दिवस पर पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में क्योर इंटरनेशनल इंडिया के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ बी एल ख़जौटिया ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में बच्चों के जन्मजात टेढे मेढ़े पांव का सफल इलाज किया जा रहा है जिन्हें नया जीवन मिला है। ट्रॉमा सेंटर के क्लब फुट क्लिनिक में वर्ष 2012 से अब तक जन्मजात टेढे मेढ़े पांव से पीड़ित 1015 बच्चे पंजीकृत हैं जिनका बिना ऑपरेशन सफल इलाज किया गया है । उन्होंने कहा कि यह राज्य का द्वितीय सबसे बड़ा क्लिनिक है । उन्होंने कहा कि पहले इस बीमारी से बच्चे विकलांग हो जाते थे । उन्होंने बताया कि पूर्व पद्धतियों से रोगी 50 प्रतिशत ठीक हो पाते थे मगर अब पॉनसेटी पद्धति से समय रहते 99 प्रतिशत इलाज हो जाता है। इसमें छह सात सप्ताह के बाद विशेष जूते दिए जाते है। पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को क्लब फुट क्लिनिक में ऐसे बच्चों के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि बच्चों में इस बीमारी का पता चलते ही अस्पताल में दिखाया जाना चाहिए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम में क्योर इंटरनेशनल इंडिया की कॉर्डिनेटर कोमल वर्मा ने बताया कि उपचाराधीन बच्चों को संस्था को ओर से विशेष जूते निःशुल्क दिए जाते है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को चॉकलेट, बिस्कुट, केक, उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में 4 माह के शिवम की मां ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह 11 दिन के बच्चे को लेकर आई थी। तब यह विश्वास नहीं था कि मेरा बच्चा चल पाएगा । मगर अब यहां इलाज से भरोसा हो गया है कि मेरा बेटा जरूर चल सकेगा । कार्यक्रम में 5 वर्षीय आरज़ू, 4 माह के शुभम, अज़ान ,9 माह के आशीष, रुचिका, पार्थ, परी सहित 30 परिजन शामिल हुए और इलाज के अनुभव साझा किए।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

कार्यक्रम में ट्रॉमा सेंटर सीएमओ डॉ एल के कपिल, वरिष्ठ लेखक अशफाक कादरी, डॉ मनीष चौधरी, डॉ राजेंद्र मीणा, डा कपिल कुमार मीणा, नर्सिंग ऑफिसर भुवनेश सहित ट्रॉमा सेंटर परिवार के सदस्यों ने विचार रखे।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *