बीकानेर में 10 डिग्री लुढ़का पारा, बादल छाए पर बारिश नहीं

बीकानेर में मूसलाधार बारिश से थमी शहर की रफ्तार
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

दो दिन बाद फिर बढ़ेगी गर्मी , 43 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 16 जून।बीकानेर में मौसम ने करवट ली है। 45 डिग्री से अधिक चल रहा तापमान सोमवार दोपहर तक 35 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। बीती रात बीकानेर में प्रदेश का सबसे कम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को जहां पारा 40 डिग्री तक पहुंचा था, वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

pop ronak

बादल छाए, बारिश का इंतजार
सोमवार सुबह से बादलों का जमावड़ा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। रविवार देर रात से सुबह तक एक-दो बार हल्की फुहार पड़ी। श्रीडूंगरगढ़, लूणकरनसर, महाजन, अरजनसर, नोखा, कोलायत और बज्जू सहित पूरे जिले में तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

आगामी दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी होगी। बीकानेर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि श्रीडूंगरगढ़ और नोखा के कुछ क्षेत्रों में तापमान कम रह सकता है। पड़ोसी जिला श्रीगंगानगर में भी तापमान 43 डिग्री से ऊपर जा सकता है। राहत की बात यह है कि 20 जून से फिर तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *