पूनरासर मेले के लिए रवाना हुए सेवादल और पदयात्री

पूनरासर मेले के लिए रवाना हुए सेवादल और पदयात्री
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
  • नौरंगदेसर और रायसर मार्ग पर लगा श्रद्धालुओं का तांता, शनिवार को भरेगा मुख्य मेला

बीकानेर ,17 सितम्बर । पूनरासर हनुमानजी के शनिवार को आयोजित होने वाले वार्षिक लक्खी मेले को लेकर बीकानेर संभाग में भक्ति का माहौल चरम पर है। गुरुवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं और सेवा संगठनों के जत्थे पैदल, ऊंट गाड़ों तथा विभिन्न वाहनों में पूनरासर धाम के लिए रवाना हुए। बीकानेर से नौरंगदेसर, रायसर और गुसाईसर मार्ग पर देर रात तक पदयात्रियों का भारी हुजूम नजर आया। पुलिस व जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात सुगमता को ध्यान में रखते हुए भारी व चौपहिया वाहनों के मार्गों में विशेष बदलाव (डाइवर्ट) किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मार्ग में सेवा शिविरों का तांता; शीतल जल, नाश्ता व चिकित्सा सेवाएं शुरू
हाइवे के पक्के रास्तों और कच्चे मार्गों पर सामाजिक तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा बुधवार शाम से ही सेवा शिविर स्थापित कर दिए गए हैं।

pop ronak

निःशुल्क सुविधाएं: स्वयंसेवकों द्वारा यात्रियों के लिए पेयजल, शिकंजी, चाय, नाश्ता, भोजन, विश्राम स्थल और आपातकालीन चिकित्सा की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

भक्तिमय वातावरण: ऊंट गाड़ों में बज रहे हनुमानजी के भजनों और श्रद्धालुओं के “पूनरासर बाबे के जयकारों” से पूरा यात्रा मार्ग गूंज उठा।

सेवा दल रवाना: ‘जयश्री पूनरासर जल सेवा समिति’ की ओर से कुंडिया गांव में शीतल जल व शिकंजी सेवा हेतु रामदेव आसदेव सुथार व ओ.पी. मूलचंद माकड़ के नेतृत्व में दल रवाना हुआ। वहीं कावनी गांव से 21 फीट लंबी विशाल ध्वजा के साथ पदयात्रियों का जत्था पूनरासर धाम के लिए निकला।

शनिवार तड़के तेलीवाड़ा बागड़ी माहेश्वरी परिवार की पूजा से होगी मेले की शुरुआत
परंपरागत पूजन: मेले का शुभारंभ शनिवार को तड़के तेलीवाड़ा स्थित बागड़ी माहेश्वरी परिवार द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ होगा।

चूरमा प्रसादी व कोटड़ियां आरक्षित: श्रद्धालु सिंदूर, तेल, पुष्पमाला अर्पित कर मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए घी, शक्कर व आटे से चूरमा बनाकर बाबा को भोग लगाएंगे। मंदिर की सभी कोटड़ियां (कमरे) और धर्मशालाएं श्रद्धालुओं के लिए बुक हो चुकी हैं, जबकि कई यात्री तंबुओं में प्रवास करेंगे।

पुजारी बोथरा जैन परिवार की व्यवस्था: मंदिर के पुजारी बोथरा जैन परिवार की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसादी हेतु निःशुल्क बर्तन, आटा, घी और शक्कर वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।

मेला प्रांगण में रामचरितमानस पाठ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे तथा कई परिवार खेजड़ी वाले हनुमान मंदिर में बच्चों के मुंडन संस्कार एवं जात-जड़ूला की परंपरा निभाएंगे।