पटाखा व्यवसाइयों की पीड़ा का हो समाधान -पचीसिया

पटाखा व्यवसाइयों की पीड़ा का हो समाधान -पचीसिया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 17 जून। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बीकानेर फायर वर्क्स एसोसिएसन सचिव वीरेंद्र किराडू एवं गुरदीप शर्मा ने जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि से मुलाक़ात कर बीकानेर जिले के फायर वर्क्स कारोबारियों की समस्या समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर की फायर वर्क्स एसोशियेशन जो कि आतिशबाजी मार्केट हेतु लगभग 13 सालों से संघर्ष करती आ रही है और 2013 में शिवबाड़ी क्षेत्र में आतिशबाजी मार्केट के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया की शूरूआत हुई और इसके लिए स्थाई अनुज्ञापत्र धारकों से आवेदन भी मांगे गए और साथ ही धरोहर राशि भी जमा करवाई गई तत्पश्चात लौटरी द्वारा 38 आवेदकों को भूखंड आवंटित किये गये और मार्केट का शिलान्यास कर मूलभूत सुविधाओं के लिए 50 लाख का टेंडर भी निकाला गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

किन्तु आचार संहिता लग जाने से अब तक भौतिक कब्जा नहीं मिल पाया है और आज वर्तमान में प्रसासन द्वारा अनुज्ञापत्र जारी करने में कई क्षेत्र पाबन्द कर दिए जाने और आतिशबाजी मार्केट का भौतिक कब्जा ना मिलने से पटाखा व्यवसाइयों को भारी नुकसान हो रहा है | साथ ही वर्तमान में फायर वर्क्स के स्थाई लाइसेंस धारकों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या आ रही है उनके अनुज्ञापत्र नवीनीकरण नहीं किये जा रहे हैं जिससे उनके बाहर से आने वाले माल को चेक पोस्ट पर रोक लिया जाता है |

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *