सेवानिवृत बैंकर्स का राष्ट्रीय अधिवेशन बीकानेर में होगा

सेवानिवृत बैंकर्स का राष्ट्रीय अधिवेशन बीकानेर में होगा
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर , 17 जून। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन का त्रैवार्षिक अधिवेशन बीकानेर में आयोजित किया जाएगा । संगठन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि संगठन की बीकानेर यूनिट की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल पंचारिया की गरिमामल उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया, जिसकी अध्यक्षता भूदेव शर्मा ने की । बैठक में तय किया गया कि 26 अक्टूबर को होने वाले महाधिवेशन की मेजबानी बीकानेर यूनिट करेगी ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बैठक में पंजीयन शुल्क, अधिवेशन स्थल, आयोजन की रूपरेखा हेतु कमेटियों का गठन भी किया गया। कोषाध्यक्ष एस एस जोशी ने यूनिट के कोष की जानकारी दी । बैठक में एस पी सोबती, आर के श्रीमाली, डी एल भटेजा, जी एस खत्री, नलिन कुमार सारवाल, सैयद मुश्ताक अली, माणक चंद सुथार, एस एस जोशी, सी के शर्मा, चन्द्र शेखर आचार्य, एम एम एल पुरोहित, के एन जोशी, आर के शर्मा व सुरेश शर्मा ने विचार रखे ।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *