चलाना हॉस्पिटल में खुलेगा अत्याधुनिक वेलनेस सेंटर, आयुर्वेद और पंचकर्म की सुविधाएं एक छत के नीचे

आयुर्वेद और पंचकर्म की सुविधाएं एक छत के नीचे
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 20 जून। अब बीकानेरवासियों को योग और पंचकर्म जैसी पारंपरिक उपचार पद्धतियों के लिए हरिद्वार या केरल जैसे दूरदराज के स्थानों पर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बीकानेर के प्रतिष्ठित चलाना हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में जल्द ही एक अत्याधुनिक बीकानेर वैलनेस सेंटर शुरू होने जा रहा है, जहां एलोपैथिक के साथ-साथ आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म और षट्कर्म जैसी परंपरागत चिकित्सा पद्धतियाँ भी उपलब्ध होंगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अस्पताल के डायरेक्टर अनिल जुनेजा और प्रतीक चलाना ने पत्रकारों को बताया कि यह वेलनेस सेंटर बीकानेरवासियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आधुनिक चिकित्सा और प्राचीन भारतीय चिकित्सा विज्ञान का लाभ एक ही छत के नीचे प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि पिछले 25 वर्षों से बीकानेरवासियों की सेवा में संलग्न चलाना हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में स्थापित यह सेंटर अस्पताल की तीसरी और चौथी मंजिल पर संचालित किया जाएगा। यह सेंटर ज़िले वासियों को आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ आयुर्वेदिक और प्राकृतिक तरीकों से जीवन जीने की राह दिखाएगा, जिससे शारीरिक शांति के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलेगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

विशेषज्ञों की टीम करेगी उपचार का नेतृत्व:

इस सेंटर में राजस्थान के अनुभवी आयुर्वेदाचार्य, योगाचार्य और प्राकृतिक चिकित्सकों की टीम कार्यरत रहेगी। इन सेवाओं का नेतृत्व आयुर्वेद विभाग के रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रमेश कुमार सोनी, बीएएमएस शिव भांभू और योगाचार्य एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. वत्सला गुप्ता जैसे विशेषज्ञ करेंगे।

उपलब्ध रहेंगी ये विशेष उपचार पद्धतियाँ:

वेलनेस सेंटर में शिरोधारा, अभ्यंग, वमन, विरेचन, बस्ती, रक्तमोक्षण जैसे विभिन्न आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही, योग, प्राणायाम और ध्यान जैसी दैनिक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। ये पद्धतियाँ न केवल रोगों के उपचार में सहायक होंगी, बल्कि शरीर की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और मानसिक शांति के लिए भी बेहद लाभकारी सिद्ध होंगी।

चलाना हॉस्पिटल में मौजूदा विशेषज्ञ सेवाएं:

अस्पताल की सीईओ डॉ. शाइना नारंग ने बताया कि चलाना हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में पहले से ही अनुभवी डॉक्टरों की एक टीम विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रही है। इनमें डॉ. विजय कुमार चलाना (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रेरणा सोनिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. रामचंद्र गोदारा (जनरल मेडिसिन), डॉ. संजय जैन (जनरल सर्जरी), डॉ. नरेन गौड़ (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. शरद रावत और डॉ. बाघसिंह (ईएनटी), डॉ. अमनदीप हुंदल और प्रज्ञा डागा बुच्चा (डेंटल), डॉ. धनपत डागा (एनेस्थीसिया), हैदर अली और राधिका बडगुजर (फिजियोथेरेपी) शामिल हैं। इसके अलावा, पोषण और सौंदर्य चिकित्सा में निशा सेठिया की विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

जल्द मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ:

अनिल जुनेजा ने यह भी बताया कि अस्पताल में जल्द ही राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी मरीजों को मिल सकेगा। इसके लिए सरकारी प्रक्रिया पूरी होते ही यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी, जिससे आमजन को इलाज में खासी मदद मिलेगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *