बीकानेर का चिकित्सक जगत 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर करेगा सामूहिक योगाभ्यास

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज परिसर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 20 जून . 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में, बीकानेर के चिकित्सक संगठन 21 जून को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज परिसर में एक साथ आकर सामूहिक योग करेंगे. सुबह 6 से 7 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य चिकित्साकर्मी “योग भगाए रोग” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे.

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों के लिए प्रधानाचार्य डॉ. गुंजन सोनी के कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने और इसमें मेडिकल व पैरामेडिकल कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर गहन चर्चा हुई.

pop ronak

योग के लाभ और चिकित्सकों का संदेश

डॉ. पिंटू नाहटा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न योग मुद्राएं प्रस्तुत कीं

डॉ. महेश शर्मा ने शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व पर जोर देते हुए सभी चिकित्सकों से योगाभ्यास से जुड़ने का आह्वान किया.
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पिंटू नाहटा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न योग मुद्राएं प्रस्तुत कीं. उन्होंने आम जनता को संदेश दिया कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर सभी प्रकार के रोगों पर काबू पाया जा सकता है, खासकर हृदय संबंधी बीमारियों की रोकथाम में यह प्राचीन पद्धति अत्यंत प्रभावी है.
डॉ. देवेंद्र अग्रवाल ने सभी चिकित्सकों से अनुरोध किया कि वे अपने मरीजों को उपचार के दौरान योग और प्राणायाम की महत्ता बताएं. इससे “एक धरती एक स्वास्थ्य” की योग दिवस थीम को साकार किया जा सकेगा.
व्यवस्थाओं की समीक्षा और उपस्थित गणमान्य:

आईएमए अध्यक्ष डॉ. राहुल हर्ष और डॉ. हरमीत सिंह ने आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस बैठक में आरएमसीटीए के डॉ. विनोद छींपा, बीकानेर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन देसाई, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ. अनंत शर्मा, डॉ. अभिषेक क्वात्रा, छात्र संघ अध्यक्ष भागीरथ सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *