संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से मिले पचीसिया, पीबीएम में निर्माणाधीन मेडिसिन विंग पर हुई चर्चा

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से मिले पचीसिया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 25 जून। श्रीमती सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने आज नवनियुक्त संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से मुलाकात कर उनका बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बीकानेर में निर्माणाधीन मेडिसिन विंग को लेकर चर्चा की। पचीसिया ने संभागीय आयुक्त को बताया कि बीकानेर को “छोटी काशी” के रूप में जाना जाता है, और यहां के भामाशाहों ने चिकित्सा, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में ऐसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जो इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं। उन्होंने विशेष रूप से श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा अपनी जन्मभूमि बीकानेर में किए जा रहे कार्य का उल्लेख किया। ट्रस्ट पीबीएम अस्पताल में संभाग के मरीजों के हित में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 527 बिस्तर क्षमता की मेडिसिन विंग का निर्माण करवा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पचीसिया ने जोर दिया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज से उपार्जित धन को शिक्षा और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण प्रकल्पों पर समाज के लिए खर्च करना है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास करने की बात कही कि यह अस्पताल सुरक्षा और साफ-सफाई की दृष्टि से पूरे राज्य में एक अलग पहचान बनाए। उन्होंने बताया कि मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर बीकानेर संभाग के रोगियों के हित में राज्य सरकार को समर्पित कर दिया जाएगा।

pop ronak

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने मूंधड़ा परिवार के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति का अपनी जन्मभूमि के लिए इतना लगाव होना सुनकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि मूंधड़ा परिवार द्वारा मेडिसिन विंग के रूप में दी जा रही यह “अद्भुत सौगात” पूरे बीकानेर संभाग के रोगियों को लाभान्वित करेगी।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *