शिक्षाविद् गिरिराज खैरीवाल को लंदन और बैंकॉक से फिर बुलावा, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बीकानेर का नाम रोशन

शिक्षाविद् गिरिराज खैरीवाल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
bothra school , gangashahar

बीकानेर, 25 जून । बीकानेर के जाने-माने शिक्षाविद् गिरिराज खैरीवाल को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। उन्हें लंदन और बैंकॉक में होने वाले वर्ल्ड एजुकेशन समिट के लिए आमंत्रित किया गया है।  लंदन में 27 जून 2025 को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित इस समिट में खैरीवाल शामिल होंगे। समिट के बाद उन्हें हाउस ऑफ लॉर्ड्स (पार्लियामेंट), लंदन में एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में दुनिया के 23 देशों से चुनिंदा शिक्षाविदों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त, बैंकॉक में भी 5 जुलाई 2025 को इसी तरह की समिट आयोजित की जाएगी, जिसमें खैरीवाल को बुलाया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यह पहला मौका नहीं है जब गिरिराज खैरीवाल को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान मिली है। इससे पहले भी, 2018 में उन्हें लंदन में हुई वर्ल्ड एजुकेशन समिट में स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया था। पिछले साल, उन्हें 14 से 20 अप्रैल 2024 तक ऑस्ट्रेलिया और 12 से 18 मई 2024 तक जर्मनी के स्टडी विजिट के लिए भी निमंत्रण मिला था। 3 से 6 जून 2024 तक वह मलेशिया के स्कूल एक्सपोजर विजिट में भी आमंत्रित थे। खैरीवाल की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी यहीं नहीं रुकती। इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल ऑफ यूनाइटेड नेशन्स द्वारा न्यूयॉर्क (अमेरिका) में 24 सितंबर 2024 को आयोजित ग्रीन स्कूल कॉन्फ्रेंस में उन्हें स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस कॉन्फ्रेंस का विषय “रिस्पॉन्सिबल एजुकेशन फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर” था। इसी संस्था द्वारा 22 जून 2020 को न्यूयॉर्क में “हाइजीन एंड इन्फेक्शन कंट्रोल फॉर स्कूल्स एंड यूनिवर्सिटीज” विषय पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में भी गिरिराज खैरीवाल को स्पीकर के रूप में बुलाया गया था। अप्रैल 2023 में जर्मनी और मई 2023 में फिनलैंड की स्टडी विजिट हेतु भी उन्हें आमंत्रित किया गया था। हाल ही में 22-23 अप्रैल 2025 को दुबई में आयोजित वर्ल्ड एजुकेशन समिट में भी खैरीवाल को आमंत्रित किया गया था। जुलाई 2018 में इंडियन इंटरनेशनल टीचर्स एसोसिएशन द्वारा उन्हें दुबई में आयोजित इंटरनेशनल प्रिंसिपल कॉन्फ्रेंस में भी बुलाया गया था।

pop ronak

इन आयोजनों के अतिरिक्त, गिरिराज खैरीवाल को अक्सर विभिन्न देशों से शैक्षिक कॉन्फ्रेंसों में आमंत्रित किया जाता रहा है। विदेशों के साथ-साथ, उन्हें देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले शैक्षिक आयोजनों में भी बुलाया जाता है। आगामी 27 जुलाई 2025 को दिल्ली और 2 अगस्त 2025 को जयपुर में होने वाली शैक्षिक समिट्स के लिए भी खैरीवाल को निमंत्रण मिले हैं। खैरीवाल तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात सहित देश के विभिन्न प्रांतों में राष्ट्रीय स्तर के दर्जनों शैक्षणिक आयोजनों में बीकानेर और राजस्थान का प्रभावी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *