सुजानगढ़ में घोषित नो एंट्री जोन व ऑटो टैक्सी स्टैण्ड में संशोधन

खूमराज पंवार परिवार ने गंगा-जानकी की स्मृति में प्याऊ बनाकर समाज को सौंपी
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

चूरू, 26 जून। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर सुजानगढ़ उपखण्ड मुख्यालय पर 21 मार्च, 2025 को घोषित नो एन्ट्री जोन व ऑटो टैक्सी स्टैण्ड में आमजन को हो रही असुविधा के मध्यनजर संशोधन किया है। जारी आदेशानुसार सुजानगढ़ उपखण्ड मजिस्ट्रेट ने पत्र के माध्यम से उपखण्ड स्तरीय यातायात समिति के प्रस्ताव प्रेषित कर आमजन को हो रही विभिन्न असुविधाओं से अवगत करवाया है। उपखण्ड स्तरीय यातायात समिति द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार जब तक समिति में प्रस्तावित मिनी बस एवं टाटा मैजिक रूट मार्ग खुलने के उपरान्त वाहन संचालन नहीं हो जाते, तब तक बीडीएस चौराहे से पुराने अड्डे तक बसों को जाने की शिथिलता प्रदान की जाए। बसें पुराने अड्‌डे पर खड़ी नहीं रहेंगी, अपितु यात्रियों को उतारने/चढ़ाने तक ही ठहरेंगी एवं पुनः बीडीएस की तरफ प्रस्थान करेंगी। पुराने बस अड्डे से आगे पूर्ववर्ती प्रवेश निषेध जारी रहेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नये बस स्टैण्ड पर नगरपरिषद द्वारा अड्‌डा पर्ची लागू करवाई जाए एवं यात्री बस बाहर अशोक सर्किल पर बिना अड्डे पर्ची के मिलती है तो चालान बनाया जाए। अड्डा पर्ची की दर नगरपरिषद द्वारा निर्धारित की जाए। जब तक डीएसपी ऑफिस में यात्रियों की सुविधा हेतु शेड, शौचालय, जल की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक लाडनूं से आने वाली बसों को लाडनूं बस स्टैण्ड तक संचालित होने की शिथिलता प्रदान की जाए व उससे आगे पूर्ववर्ती आदेशानुसार प्रवेश निषेध रहेगा।

pop ronak

इसी क्रम में सुजानगढ़ में यात्री सुविधा में विस्तार एवं सुगम यातायात देने हेतु उपखण्ड स्तरीय यातायात समिति द्वारा प्रस्तावित नये मिनी बस/टाटा मैजिक रूट के अनुसार मिनी बस रूट नं. 01 राजकीय गर्ल्स कॉलेज, बालाजी मोड़, चूंगी नाका, कृषि मंडी, नया बस स्टैण्ड, भौजलाई चौराहा, पंचायत समिति, बीडीएस चौराहा, रेलवे स्टेशन, वेलकम होटल, 03 नम्बर फाटक, 05 नम्बर फाटक, गणेश मंदिर, डीएसपी ऑफिस, आरके गार्डन, सुजला कॉलेज तक तथा टाटा मैजिक रूट नं. 01 डूंगर बालाजी मोड़ (बाईपास), नलिया बास, 03 नम्बर फाटक, वेलकम होटल, गोगामेड़ी, पीसीबी, शास्त्री प्याऊ, नया बाजार चौक, मून लाईट सिनेमा, नाथो तालाब, जनाना हॉस्पिटल, सांसी बस्ती, फायर ब्रिगेड, कायमखानी बस्ती एवं टाटा मैजिक रूट नं. 02 बीडीएस चौराहा, भौजलाई चौराह, नया बस स्टैण्ड, कृषि मंडी, चूंगी नाका, दुलिया बास, टोडू जी की चक्की, होली धोरा, मून लाइट सिनेमा, नाथो तालाब, नया बास, जेडीएम हॉस्पिटल, लाडनूं चूंगी नाका, सुजला हॉस्पिटल, आरके गार्डन, सुजला कॉलेज तक किया गया है।
इन प्रस्तावों का 24 जून को आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अनुमोदन किया गया है तथा आमजन को हो रही असुविधा के मध्यनजर उपखण्ड स्तरीय यातायात समिति से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार संशोधन किया गया है। शेष आदेश यथावत रहेगा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *