कांग्रेसी नेता राजकुमार किराडू ने सैंकड़ों समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ली

अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति में कांग्रेसी नेता राजकुमार किराडू ने सैंकड़ों समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ली।
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026


बीकानेर , 2 नवम्बर। आज प्रदेश कांग्रेस के मुखिया बीकानेर में है इधर कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की है। कांग्रेस से टिकट की चाहत में लगे राजकुमार किराडू ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भारतीय जनता पार्टी संभाग मुख्यालय में आज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुमराम मेघवाल की उपस्थिति में कांग्रेस के वंशवाद, तानाशाही से आहत वरिष्ठ नेता राजकुमार किराडू के साथ प्रेम व्यास, कन्हैयालाल भाटी, देवानंद चांवरिया, कैलाश पारीक, हरगोपाल पुरोहित, रामचंद्र ओझा, किशन किराडू, सुरेंद्र गहलोत, मूलचंद गहलोत, त्रिलोक नारायण पुरोहित, नवीन विश्नोई, पन्नानाथ, गोपाल ओझा, आशाराम पुरोहित, गिरधर जोशी, वीरेंद्र रंगा, राजू पारीक के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओ में भाजपा की सदस्यता ली।

pop ronak

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी जेठानंद व्यास ने सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलवाई, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा जब जनप्रतिनिधि चुनाव लड़ता है तब वो किसी भी पार्टी का हो सकता है पर जितने के बाद वो अपने शहर की जनता का प्रतिनिधि होता है पर बीड़ी कल्ला जितने के बाद कांग्रेस के भी कभी नही रहे उसी का उदहारण है आज वंशवाद से आहत राजकुमार किराडू जैसे सैंकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे है.

भाजपा सिर्फ एक पार्टी नही है ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार है। राजकुमार किराडू ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक परिवार वाद है परिवार वाद की राजनीति को ठोकर मारकर कांग्रेस में 25 साल की तपस्या को छोड़कर भाजपा में आया हूं आने वाले समय में बीकानेर के चहुमुखी विकास को लेकर अब निर्णय लेना चाहिए , व्यक्ति को देखकर निर्णय नहीं लेना चाहिए।
मेरी 25 साल की तपस्या का फायदा अब भाजपा को जरूर मिलेगा और हम संकल्प लेते है आगामी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायेंगे भय, तानाशाह, वंशवाद की सरकार को उखाड़ के फेंकेंगे।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल, किशोर आचार्य उपस्थित रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *