अपनी योजनाओं के दम पर हमारी सरकार पुनः रिपीट होगी-मुख्यमंत्री गहलोत

कोलायत प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी , बीकानेर पश्चिम प्रत्याशी बी. डी.कल्ला , बीकानेर पूर्व प्रत्याशी यशपाल गहलोत के समर्थन में कांग्रेस ने देशनोक व गंगाशहर में जनसभाएँ
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

कोलायत प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी , बीकानेर पश्चिम प्रत्याशी बी. डी.कल्ला , बीकानेर पूर्व प्रत्याशी यशपाल गहलोत के समर्थन में कांग्रेस ने देशनोक व गंगाशहर में जनसभाएँ की
बीकानेर, 02 नवम्बर। कोलायत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी के समर्थन में देशनोक के कविसम्मेल मैदान में , बीकानेर पश्चिम प्रत्याशी बी. डी.कल्ला , बीकानेर पूर्व प्रत्याशी यशपाल गहलोत के समर्थन में गंगाशहर के महाप्रज्ञ चौक में गुरूवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभाएँ आयोजित हुई। नोखा सहित इन तीनों जनसभाओं में भाषण का विषय एक ही था। सरकार के द्वारा बांटी जा रही रेवड़ियों का ही उल्लेख था। श्रोताओं ने कहा कि यह सब तो हम विज्ञापनों में देख देख कर ऊब चुके हैं। गहलोत के भाषण में नयापन कुछ नहीं था। अपेक्षा के अनुसार भीड़ भी नहीं जुटी और भीड़ में भाषणों को सुनने के बाद ऐसा नहीं लगा की कांग्रेस को वोट देने का मानस बनाया हो।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार की कल्याणारी योजनाओं की पूरे देश में चर्चा है। उन्होंने कहा कि अपनी योजनाओं के दम पर हमारी सरकार पुनः रिपीट होगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान में कांग्रेस की सत्ता में वापसी को लेकर बड़ा दावा किया। साथ ही उन्होंने बताया है कि वे किस आधार पर सरकार रिपीट होने की बात कर रहे हैं।.उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता विपक्ष को जरूर जवाब देगी और राजस्थान में इस साल हमारी सरकार की बनेगी।

सीएम ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में काम में कोई कोताही नहीं बरती, यही वजह है कि जनता ने राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार ‘रिपीट’ करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पानी, बिजली, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रमुखता से काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने डेढ़ लाख किलोमीटर लंबी सड़कें बनवाई हैं।
गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने काम करने में कोई कोताही नहीं बरती। उन्होंने कहा, कि एक लाख संविदाकर्मियों की नौकरी का रास्ता खोला। पुरानी पेंशन योजना दी, जिसकी चर्चा पूरे देश में है। हमने बेहतर प्रशासन दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को मिलेगा और उसकी फिर सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि आपके विधायक भंवर सिंह भाटी ने जो भी मांगा वह दिया। उन्होंने कहा कि मैंने कहा कि आप लोग मांगते मांगते थक जायेंगे, मैं देते देते नहीं थकूंगा। उन्होंने आज से पांच साल तक कोलायत क्षेत्र में एक भी राजकीय कॉलेज नहीं था, अब यहां 7 राजकीय कॉलेज खुल गए है।
गारन्टी देने का वादा किया-मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट घोषणा में जो भी वादे किए गए उन्हें पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार रिपीट होने पर कांग्रेस पार्टी जनता को भरोसा दिलाती है कि उनसे जो वादे किए जाएंगे, उन्हें पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विभिन्न योजनाओं की गारंटी देगी। उन्होंने कहा कि परिवार की गृह लक्ष्मी गारंटी के तहत परिवार की महिला मुखिया को प्रतिवर्ष दस हजार रूपये की गारंटी देती है। उन्होंने कहा कि गोधन गारन्टी के तहत पशुपालक से 2 रूपये किलो गाय के गोबर की खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजकीय कॉलेज में प्रथम वर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप/टैबलेट दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि चिरंजीवी आपदा राहत गारंटी के तहत 15 लाख रुपए का फ्री बीमा करवाया जाएगा। इसका प्रीमियम राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने बताया कि हर विद्यार्थी के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की भी गारंटी देगी। उन्होंने कहा कि 500 रूपये में गैस सिलेंडर दिए जाने का दायरा बढ़ाते हुए एक करोड़ चार लाख परिवारों को गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू कर कर्मचारी वर्ग को बड़ी राहत दी गई है। यह उनका हक भी था। ओपीएस को लागू करने पर पूरे देश में राजस्थान की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि ओपीएस का कानून लाया जाएगा।
इस अवसर पर कोलायत से कांग्रेस प्रत्याशी भाटी ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य स्वीकृत करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लागू की गई योजनाओं के कारण राज्य में सरकार कांग्रेस की सरकार पुनः बनेगी। उन्हांेने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में 2600 करोड़ रूपये के विकास कार्य हुए है, जो ऐतिहासिक है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधानसभा पश्चिम बीकानेर के प्रत्याशी डॉ. बीडी कल्ला, लक्षमण कड़वासरा, नगर पालिका देशनोक के अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने मां करणी मंदिर में दर्शन किए और राज्य में अमन चैन की दुआ की। उन्होंने मंदिर में फेरी लगाई और पण्डित बादल सिंह ने मां की जोत दिलाई। इस अवसर पर डॉ.कल्ला, भंवर सिंह भाटी, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा आदि ने भी मां करणी के दर्शन किये।

कांग्रेस प्रत्याशी भाटी 3 नवंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

बीकानेर, 2 नवंबर। भंवर सिंह भाटी कोलायत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी है। वे 3 नवंबर को सुबह 11:00 बजे कोलायत में नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले झझू चौराहे के पास नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। इसे नामांकन रैली का नाम दिया गया है। इस नामांकन सभा को संबोधित करने के बाद भंवर सिंह भाटी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए यहां से पैदल रैली के रूप में कोलायत रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय जाएंगे और अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
इस दौरान उनके साथ विधानसभा क्षेत्र कोलायत के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं को 3 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में कोलायत पहुंचने की अपील की है।
—-

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *