राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर को 5 पदक

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर को 5 पदक
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 23 अगस्त। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, बीदासर द्वारा आयोजित अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2025 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गंगाशहर क्षेत्र के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 पदक जीते।
प्रतियोगिता का विवरण
यह प्रतियोगिता ज्ञान ज्योति उच्च शिक्षण संस्थान और आईटीआई कॉलेज, बीदासर में आयोजित की गई। इसमें कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 5 से 8) और वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12) के लगभग 57 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से गंगाशहर क्षेत्र के 20 प्रतिभागी थे। प्रतियोगिता का आयोजन चित्रकला, निबंध, कविता, भाषण, एकल गायन और समूह गायन जैसी छह विधाओं में किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
प्रतियोगिता प्रभारी मनोज सेठिया ने बताया कि कुल 12 प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया है, जिसमें से 5 गंगाशहर क्षेत्र से हैं। ये प्रतिभागी सितंबर में अहमदाबाद में होने वाले अंतिम राष्ट्रीय स्तरीय चरण में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

pop ronak

चयनित प्रतिभागियों की सूची –चंचल सोनी (अरुणोदय विद्या मंदिर): वरिष्ठ वर्ग, निबंध. भावेश बोथरा (अर्हम इंग्लिश एकेडमी): कनिष्ठ वर्ग, कविता.सिद्धि शर्मा (अर्हम इंग्लिश एकेडमी): कनिष्ठ वर्ग, भाषण. दीपाली गहलोत (पूर्णेश्वर विद्या मंदिर): कनिष्ठ वर्ग, चित्रकला .टीना, जशोदा, मुस्कान, दिव्या, और दीपाली (समूह गायन). अणुव्रत समिति, बीदासर की ओर से सभी चयनित प्रतिभागियों और अणुव्रत समिति, गंगाशहर का सम्मान किया गया।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *