युवा शिक्षाविद डॉ. पीएस वोहरा ‘मानव मित्र सम्मान’ से सम्मानित

युवा शिक्षाविद डॉ. पीएस वोहरा 'मानव मित्र सम्मान' से सम्मानित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 अगस्त। साझी विरासत द्वारा आयोजित एक समारोह में युवा शिक्षाविद और आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉ. पीएस वोहरा को ‘मानव मित्र सम्मान’ से विभूषित किया गया। यह सम्मान उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों और कला-संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया।
विशेषज्ञों की सराहना
सेठ तोलाराम बाफना अकादमी के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक ओमप्रकाश सारस्वत ने कहा कि डॉ. वोहरा ने शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और परंपराओं को भी बढ़ावा दिया है, जो एक सराहनीय कार्य है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वरिष्ठ कवि और कथाकार राजेंद्र जोशी ने डॉ. वोहरा को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि पद्म भूषण प्रो. विजय शंकर व्यास ने अर्थशास्त्री के रूप में बीकानेर को एक नई पहचान दिलाई थी और अब डॉ. वोहरा जैसे युवाओं पर उस परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है, जिसका वो बेहतर ढंग से निर्वहन कर रहे हैं।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

डॉ. अजय जोशी ने डॉ. वोहरा के आर्थिक विश्लेषणों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सरल और सहज तरीके से वैश्विक आर्थिक परिदृश्य की जानकारी देते हैं। डॉ. हरि शंकर आचार्य ने पुणे में एक कार्यक्रम में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करने के लिए डॉ. वोहरा को बधाई दी।

डॉ. वोहरा ने जताया आभार
सम्मान समारोह में डॉ. वोहरा को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने बीकानेर को प्रेम और अपनेपन का शहर बताते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारियों को और बढ़ाएगा। उन्होंने साझी विरासत का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गीतकार राजाराम स्वर्णकार ने किया और आभार सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा ने व्यक्त किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *