बीकानेर में संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR दर्ज

बीकानेर में संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR दर्ज
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 2 सितंबर। फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के खिलाफ बीकानेर के बीछवाल थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर जोधपुर के लाइन प्रोड्यूसर प्रतीक राज माथुर ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज करवाई है। माथुर का आरोप है कि फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए उन्हें लाइन प्रोड्यूसर बनाया गया, लेकिन बाद में बिना पैसे दिए काम से हटा दिया गया और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।
माथुर के आरोप
पुलिस के अनुसार, माथुर ने अपनी शिकायत में संजय लीला भंसाली, उनकी कंपनी भंसाली प्रोडक्शंस, और प्रोडक्शन मैनेजरों उत्कर्ष बाली व अरविंद गिल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माथुर का कहना है कि उन्हें फिल्म के लिए लाइन प्रोड्यूसर बनाया गया था, लेकिन कोई लिखित एग्रीमेंट नहीं किया गया। उन्होंने बीकानेर में शूटिंग से जुड़े सभी सरकारी और प्रशासनिक इंतजाम किए, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध कराई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिकायत के अनुसार, 17 अगस्त को जब माथुर एक होटल में पहुंचे, तो भंसाली और उनकी टीम ने उनके साथ बदतमीजी की, उन्हें धक्का दिया और एग्रीमेंट करने से साफ इनकार कर दिया। माथुर ने आरोप लगाया कि यह उनके साथ किया गया विश्वासघात है और उन्हें धमकी भी दी गई कि उनकी कंपनी को भविष्य में काम नहीं मिलेगा।

pop ronak
BC opening

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ और इसकी चर्चा
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग अगस्त में बीकानेर के जूनागढ़ सहित कई जगहों पर हुई थी। ‘लव एंड वॉर’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी युद्ध की पृष्ठभूमि पर दो सैन्य अधिकारियों के बीच एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित है। खबर है कि 28 सितंबर को रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फिल्म का पहला पोस्टर या टीजर जारी किया जा सकता है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *