पीबीएम अस्पताल में हिमोफिलिया के मरीज की जांघ की हड्डी का सफल ऑपरेशन

पीबीएम अस्पताल में हिमोफिलिया के मरीज की जांघ की हड्डी का सफल ऑपरेशन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 2 सितंबर। पीबीएम अस्पताल के राजकीय ट्रोमा सेंटर में एक दुर्लभ और जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। हनुमानगढ़ निवासी 44 वर्षीय एक हिमोफिलिया मरीज की जांघ की हड्डी के फ्रैक्चर का ऑपरेशन प्रोफेसर डॉ. रामप्रकाश लोहिया और उनकी टीम ने किया।
जटिलता और सफल सर्जरी
मरीज को 5 अगस्त, 2025 को फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद उसे हनुमानगढ़ और जयपुर के कई अस्पतालों में दिखाया गया। हालांकि, हिमोफिलिया एक ऐसी आनुवंशिक बीमारी है जिसमें खून का थक्का नहीं जमता, जिससे सर्जरी बेहद जोखिम भरी हो जाती है। अंत में उसे 23 अगस्त को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉ. लोहिया के नेतृत्व में, उनकी टीम ने डॉ. पी.डी. वर्मा, डॉ. मुरारी लाल सैनी, डॉ. शुभम गिलहोत्रा के साथ मिलकर ऑपरेशन किया। निश्चेतन विभाग से डॉ. लक्ष्मी तंवर और डॉ. सक्सेना ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर है और वह तेजी से ठीक हो रहा है।

pop ronak
BC opening

अस्पताल प्रशासन की सराहना
अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एल. खजोटीया ने इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक करने के लिए डॉ. लोहिया और उनकी टीम की सराहना की। एसपीएमसी की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य ने कहा कि यह सफलता पीबीएम अस्पताल की बेहतरीन चिकित्सकीय क्षमताओं का प्रमाण है। पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि टीम ने मरीज को नया जीवन देकर एक सराहनीय कार्य किया है।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *