से.नि.शि.अ. समिति का वार्षिकोत्सव 5 सितम्बर को: शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान

से.नि.शि.अ. समिति का वार्षिकोत्सव 5 सितम्बर को: शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 2 सितम्बर। सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति, बीकानेर द्वारा भारत रत्न, दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर ‘शिक्षक दिवस एवं वार्षिकोत्सव’ समारोह 5 सितम्बर, 2025 को प्रातः 10:00 बजे शिव मन्दिर प्रन्यास भवन, जयनारायण व्यास नगर, बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता संजय सिंह सैंगर, से.नि. जिला शिक्षा अधिकारी, पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएँ, राजस्थान, बीकानेर करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने बताया कि इस समारोह में समिति के श्री भवानी शंकर व्यास ‘विनोद’ को 90 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर शिक्षक राजऋषि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 70 वर्ष या अधिक आयु वाले अनिल कुमार कौशिक, श्रीमती चंचल अग्रवाल, गोपाल पालीवाल, चन्द्र प्रकाश शर्मा, श्रीमती बलविन्द्र कौर, श्री प्रदीप कुमार कच्छावा को शिक्षक ऋषि सम्मान, तथा 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले श्री श्याम कृष्ण त्रिवेदी और इन्द्रसिंह शेखावत को शिक्षक महर्षि सम्मान से नवाजा जाएगा।

pop ronak
BC opening

इस अवसर पर 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बीकानेर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी दुष्यन्त गहलोत को प्रतिभा सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में ज्ञान ज्योति-2025 स्मारिका एवं निर्देशिका का विमोचन, गीत और काव्य पाठ की प्रस्तुति भी होगी।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *