चित्तौड़गढ़ में पिता पर साढ़े तीन महीने की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, जांच जारी

पड़ोसी युवक ने 17-वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म,
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चित्तौड़गढ़ , 10 सितम्बर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता पर अपनी ही साढ़े तीन महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले में बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना 7 सितंबर की रात की है। बच्ची की दादी ने जब छत से उसके रोने की आवाज सुनी तो वे वहाँ पहुँची। उन्होंने बच्ची को खून से लथपथ और रोते हुए पाया। जब बच्ची से पूछा गया तो वह सिर्फ ‘मम्मी-मम्मी’ कहकर रोए जा रही थी। इसके बाद दादी और दादा तुरंत बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहाँ से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चित्तौड़गढ़ के एसपी मुकेश सांखला ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है। एसपी ने कहा कि मामला अभी संदिग्ध है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *