राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, आशीष शर्मा सचिव नियुक्त

राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, आशीष शर्मा सचिव नियुक्त
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 1 अक्टूबर । राजस्थान अकाउंटेंट एसोसिएशन के हाल ही में संपन्न हुए चुनाव के बाद, नवनिर्वाचित अध्यक्ष सवाई सिंह भाटी ने संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति
कार्यकारिणी में सहायक लेखाधिकारी आशीष शर्मा को संगठन का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि लालचंद सोनी को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अन्य प्रमुख पदों पर नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
संघर्ष समिति संयोजक-भंवर प्रजापत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद गोदारा, योगिता शेखावत, श्रवण आढ़ा। कोषाध्यक्ष-ओमप्रकाश मोदी, संयुक्त सचिव-अजय पुरोहित, राजेश इणखिया, सुरेन्द्र सिंह, महिला मंत्री-निहारिका सुथार, सांस्कृतिक मंत्री आंचल गाबा, खेल मंत्री नन्दकिशोर विश्नोई,संगठित प्रवक्ता-इमरान खान ,कार्यालय मंत्री राजुराम लखेसर।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सचिव आशीष शर्मा की प्रतिक्रिया
सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर आशीष शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए गौरव और उत्तरदायित्व का विषय है। उन्होंने संकल्प लिया कि वह अकाउंटेंट समुदाय की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ साथियों और सभी सदस्यों के सहयोग से एसोसिएशन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना ही उनका मुख्य ध्येय रहेगा।

संगठन के वरिष्ठ सलाहकार और युवा सदस्यों ने आशीष शर्मा को ऊर्जावान व सक्रिय व्यक्तित्व का धनी बताया, वहीं लालचंद सोनी के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन के और सशक्त होने की उम्मीद जताई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी सदस्यों में उत्साह व्याप्त है और संगठन को राज्यस्तर पर नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया गया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *