अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ‘अपनाघर वृद्धाश्रम’ में बुजुर्गों का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 'अपनाघर वृद्धाश्रम' में बुजुर्गों का सम्मान
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 1 अक्टूबर । अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृंदावन एनक्लेव स्थित ‘अपनाघर वृद्धाश्रम’ में बुजुर्गों को सम्मान प्रदान किया गया। इस समारोह में बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता और विधायक जेठानंद व्यास ने प्रमुख रूप से भाग लिया और बुजुर्गों का सम्मान किया।
सेवा भावना और अनुकरणीय कार्य
पश्चिम विधानसभा विधायक जेठानंद व्यास ने ‘अपनाघर’ की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज जब लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते, ऐसे समय में ‘अपनाघर’ असहाय, दीन-हीन, और मंदबुद्धि व्यक्तियों को प्रभु का स्वरूप मानकर उनकी सेवा में लगा है। उन्होंने कहा, “नर सेवा नारायण सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। यहाँ आने पर लगता है जैसे साक्षात तीर्थयात्रा पर आ गए हों।” बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता ने ‘अपनाघर’ द्वारा की जा रही बुजुर्गों की सेवा को वास्तव में अनुकरणीय बताते हुए संस्था को साधुवाद दिया और कहा कि यहाँ आकर सुकून की अनुभूति हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महिलाओं के लिए ‘महिला विंग’ का निर्माण
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने ‘अपनाघर’ की जानकारी देते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बीमार, दीन-हीन या लावारिस व्यक्ति सेवा के अभाव में अपना जीवन न गंवाए। ‘अपनाघर’ उन्हें आवास उपलब्ध कराकर वापस सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास करता है। अपनाघर वृद्धाश्रम’ का कायापलट कर नए स्वरूप प्रदान करने वाले रामप्रताप हनुमान दास मूंधड़ा चैरिटेबल देशनोक के ट्रस्टी ओमप्रकाश मूंधड़ा ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि बीकानेर संभाग में लावारिस महिलाओं के लिए कोई आश्रम नहीं है, इसलिए ट्रस्ट द्वारा महिला विंग का निर्माण करवाया जा रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद कोई भी लावारिस महिला सड़कों पर दर बदर घूमती नहीं मिलेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने मूंधड़ा परिवार द्वारा किए गए कायाकल्प की सराहना की।

pop ronak

कार्यक्रम की मुख्य बातें
उपस्थित सभी गणमान्यों ने आश्रम में आवासित ‘प्रभुजनों’ को दुप्पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। मां शारदे कला संस्थान की सुर सम्राज्ञी संगीता दम्माणी ग्रुप ने गीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर शशिमोहन मूंधड़ा, अनंतवीर जैन, डॉ. गजेंद्र वर्मा, किशन चौधरी, नारायण शर्मा, कमल कांत सोनी, रमेश राठी, ज्ञानसिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *