मदर्स एल.एस.कर्मा फाउण्डेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मदर्स एल.एस.कर्मा फाउण्डेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 7 अक्टूबर । मदर्स एल.एस.कर्मा फाउण्डेशन की अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी के नेतृत्व में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, बीकानेर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को कपड़े से निर्मित थैले और पौधे वितरित किए गए।
प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण पर जोर
फाउण्डेशन की अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक उत्पादों पर निर्भरता को कम करना है। उन्होंने कहा कि कपड़े से निर्मित थैलों और कागज के लिफाफों के उपयोग को बढ़ाकर हम पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रत्येक छात्र-छात्रा को एक पौधा और एक थैला भेंट किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय स्टाफ और अभिभावकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डूंगर महाविद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ज्योति चौधरी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती छोटू कुमावत ने प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर जोर दिया।

pop ronak

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक योगदान
वाइस प्रिंसिपल श्रीमती छोटू कुमावत ने फाउण्डेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था निःशुल्क बैग वितरण और पौधे वितरण के माध्यम से पर्यावरण को बचाने के लिए संपूर्ण मानवजाति को प्रेरित कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि संस्था लगातार महिलाओं को रोजगार प्रदान कर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इस अवसर पर श्रीमती चंद्रकला चौधरी, श्रीमती निर्मला चौधरी और श्रीमती सावित्री सहित अन्य स्टाफ मेंबर्स की गरिमामय उपस्थिति रही।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *