श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट को ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मान 2025’

श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट को 'प्रवासी राजस्थानी सम्मान 2025'
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर/सूरत, 9 अक्टूबर । त्याग, सेवा और समर्पण के भाव से चिकित्सा, शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि को अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा लौटाने के उद्देश्य से समर्पित श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई को प्रतिष्ठित ‘प्रवासी राजस्थानी सम्मान 2025’ से नवाजा गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सौंपा पुरस्कार
ट्रस्ट के कन्हैयालाल मूंधड़ा को यह पुरस्कार सूरत के मेरियट होटल में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाथों से प्रदान किया गया। कन्हैयालाल मूंधड़ा की ओर से उनके छोटे भाई देवकिशन मूंधड़ा ने यह सम्मान ग्रहण किया। ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ट्रस्ट बीकानेर संभाग में कई बड़े सेवा कार्य कर रहा है, जिनमें प्रमुख हैं:

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

चिकित्सा क्षेत्र: बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में 100 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से अत्याधुनिक मेडिसिन विंग का निर्माण करवाया जा रहा है। बालिका शिक्षा: बालिका शिक्षा को महत्व देते हुए गीता देवी बागड़ी उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय का निर्माण करवाया गया था, जहाँ वर्तमान में तकरीबन 1100 छात्राएँ अध्ययन कर रही हैं। दिव्यांग बालिकाओं हेतु छात्रावास: ट्रस्ट ने राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उ.मा. विद्यालय में दिव्यांग बालिकाओं के लिए एक छात्रावास का निर्माण कर उन्हें भी समाज की मुख्य धारा में लाने का बीड़ा उठाया है। यह विद्यालय संभाग का एकमात्र संस्थान है जहाँ अब दिव्यांग बच्चियों को रहकर पढ़ने की व्यवस्था मिलेगी।खेल मैदान: नापासर में स्कूली बालिकाओं को खेलने के लिए गीता देवी बागड़ी स्कूल के पास खेल मैदान बनवाना भी प्रस्तावित है। मूंधड़ा परिवार द्वारा किए गए ऐसे अनेक सेवा कार्य समाज को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण हैं।

pop ronak
BC opening

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *