श्री जैन पीजी महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस मनाया गया

श्री जैन पीजी महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस मनाया गया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 15 अक्टूबर। श्री जैन पीजी महाविद्यालय, बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस के अवसर पर राज्य प्रदूषण बोर्ड, बीकानेर द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य प्रदूषण बोर्ड के सहायक अभियंता श्री गिरीश व्यास थे, जबकि श्री हेमंत गहलोत ने सहयोगी की भूमिका निभाई।
ई-वेस्ट का खतरा और उचित निपटान
मुख्य अतिथि गिरीश व्यास ने ई-कचरे के विषय में जागरूकता बढ़ाते हुए कहा कि ई-कचरा मानव एवं पर्यावरण स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है। उन्होंने ज़ोर दिया कि ई-कचरे में मूल्यवान सामग्री के साथ-साथ खतरनाक विषाक्त पदार्थ भी पाए जाते हैं। इसलिए, ई-कचरे को केवल अधिकृत ई-कचरा केंद्रों पर ही पुनर्चक्रण (Recycling) हेतु देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ई-कचरे की कुशल सामग्री पुन: प्राप्ति और सुरक्षित पुनर्चक्रण आर्थिक के साथ-साथ पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए ई-कचरे को वर्तमान की ज्वलन समस्या बताया, जिसका निस्तारण करना अत्यंत आवश्यक है।
प्रश्नोत्तरी और जागरूकता
इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: साहिल , द्वितीय स्थान: महावीर कुम्हार ,तृतीय स्थान: सन्नी कच्छावा रहे।

pop ronak
BC opening

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चैधरी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हर साल लाखों विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण टूट जाते हैं या पुराने हो जाते हैं और फेंक दिए जाते हैं। यदि इन फेंके गए उपकरणों (ई-कचरा) का उचित तरीके से निपटान एवं पुनर्चक्रण किया जाए, तो यह स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए खतरा नहीं बनेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतपाल मेहरा द्वारा किया गया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *