शुद्ध आहार अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ में मिलावट पर कार्रवाई

शुद्ध आहार अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ में मिलावट पर कार्रवाई
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर ,15 अक्टूबर । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के निर्देश पर, दीपावली के मद्देनज़र चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ तहसील में बड़ी कार्रवाई की गई।
निरीक्षण और नमूने लेने की कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी, नायब तहसीलदार सुरजीत धायल, और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्रवण कुमार वर्मा तथा भानु प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने निरीक्षण और नमूनीकरण की कार्रवाई की। कार्यवाही के दौरान मैसर्स पुरसुमल, मैसर्स छप्पन भोग, मैसर्स मारुति ट्रेडिंग कंपनी एवं मैसर्स मोदी डेयरी सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों से 6 नमूने लिए गए, जिन्हें जाँच के लिए जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

खाद्य पदार्थ सीज एवं नष्ट

pop ronak
  • टीम ने मौके पर कई दूषित और संदिग्ध खाद्य पदार्थों को सीज एवं नष्ट करवाया:
  • 375 किलोग्राम रिफाइंड मूंगफली तेल (गुलाब ब्रांड) मैसर्स मारुति ट्रेडिंग कंपनी पर सीज किया गया।
  • 210 किलोग्राम दूषित मिठाई मैसर्स पुरसुमल पर नष्ट करवाई गई।

मैसर्स छप्पन भोग पर नमूनीकरण के साथ-साथ साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *