दीपोत्सव से पहले बिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो: डॉ. सरीन

बीकानेर कांग्रेस नेताओं ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 16 अक्टूबर। दीपावली के त्यौहार से पहले अघोषित बिजली कटौती और चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर बीकानेर कांग्रेस नेताओं ने आज  जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर इन व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने का आग्रह किया।
बिजली कटौती पर गहरा रोष
डॉ. पी.के. सरीन (राजस्थान चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष) ने कहा कि रंगबिरंगी रोशनी के त्यौहार पर घंटों बिजली गुल रहना बीकानेर के लिए पीड़ादायक बन चुका है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था भी मुख्य सड़कों पर ठीक नहीं है, जो दीपावली के त्यौहार को फीका कर रही है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ओबीसी प्रदेश सचिव मनोज चौधरी ने बी.के.सी.एल. (BKCL) पर रखरखाव के नाम पर मनमानी कटौती करने का आरोप लगाया और इसके कारणों पर सवाल उठाया।

pop ronak

जिला सचिव नारायण जैन ने कहा कि बिजली की समस्या से आमजन में गहरा रोष है, क्योंकि तय समय के बाद भी बिजली सुचारु होने में दो से तीन घंटे का अधिक समय लग रहा है। उन्होंने मांग की कि दीपावली को देखते हुए कल से ही बिजली कटौती पर पूर्ण तरीके से प्रतिबंध लगे, अन्यथा जनता के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

सफाई और व्यवस्था सुधारने की मांग
जिला सचिव एडवोकेट भवानी सिंह ने जिला प्रशासन से सफाई और बिजली व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सुधारने का आग्रह किया। ज्ञापन देने वालों में नितिन वत्सस, कुलदीप भोजक, और नीरज शर्मा भी शामिल थे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *