बीकानेर में 7 नवंबर को संभाग स्तरीय ‘आईस्टार्ट आइडियाथॉन 2025’- नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन
राजलदेसर नगरपालिका के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुई मतगणना


बीकानेर। (शिक्षा एवं तकनीक संवाददाता, 19 अक्टूबर) राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग एवं आईस्टार्ट राजस्थान द्वारा राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय आईस्टार्ट आइडियाथॉन 2025 का आयोजन 7 नवंबर को किया जाएगा। इनक्यूबेशन सेंटर के एसीपी गगन भाटिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना है, जिससे वे अपने विचारों को वास्तविक समस्याओं के समाधान के रूप में प्रस्तुत कर सकें।


यह प्रतियोगिता स्कूल (कक्षा 6 से 12) और उच्च अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए है। विद्यार्थी 1 से 4 सदस्यों की टीम बनाकर टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, शिक्षा, एग्रीटेक, फिनटेक या किसी अन्य क्षेत्र की समस्या के समाधान से संबंधित सुझाव या कार्ययोजना प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रतियोगिता में स्कूल और कॉलेज श्रेणी से लगभग 20-20 टीमें अपने विचार प्रस्तुत करेंगी। विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें प्रथम स्थान के लिए ₹25 हजार, द्वितीय के लिए ₹15 हजार और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को ₹10 हजार रुपए मिलेंगे। इच्छुक विद्यार्थी istart.rajasthan.gov.in/ideathon पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


