केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने श्रीमती कमला देवी के निधन पर जताई संवेदना

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने श्रीमती कमला देवी के निधन पर जताई संवेदना
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 19 अक्टूबर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को आचार्यों के चौक पहुंचकर श्रीमती कमला देवी आचार्य के निधन पर संवेदना जताई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे स्व. श्री चांद रतन आचार्य ‘शेरे चांद’ की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी का गत दिनों निधन हो गया था। श्री मेघवाल ने उनके पुत्र तथा कर्मचारी नेता रहे बृजराज आचार्य, शिव कुमार आचार्य, महेश कुमार आचार्य तथा भास्कर आचार्य सहित अन्य परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित, अशोक प्रजापत, कमल आचार्य आदि साथ रहे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीमती जोशी के निधन पर जताया शोक
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने साले ही होली पहुंचकर श्रीमती सुशीला देवी जोशी के निधन पर भी सांत्वना जताई। वह पूर्व पार्षद श्री गोकुल जोशी की भाभी थी। इस दौरान मनमोहन जोशी, चंद्रमोहन जोशी सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। मेघवाल ने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

‘वोकल फॉर लोकल’ को करें प्रोत्साहित
इस दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने आचार्य चौक स्थित भुजिया की दुकान का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सरलीकरण से जुड़े निर्णय के बाद आए सकारात्मक बदलाव की जानकारी ली और आमजन के स्वदेशी प्रोत्साहन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘वोकल फॉर लोकल’ की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाएं। इससे छोटे उद्यमियों को सबसे अधिक लाभ होगा। इस दौरान उन्होंने मौके पर बनाए जा रहे भुजिया का स्वाद चखा और कहा कि बीकानेरी भुजिया ने बीकानेर को दुनियाभर में विशेष पहचान दिलाई है।

अनेक लोगों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
इससे पहले मेघवाल अपने चार दिवसीय प्रवास पर रविवार सुबह बीकानेर आए। यहां पहुंचने पर श्री श्याम पंचारिया और दीपक पारीक सहित अनेक लोगों ने मेघवाल से मुलाकात की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। अपने बीकानेर प्रवास के दौरान मेघवाल विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *