बीकानेर में सोते हुए 20 वर्षीय युवक की साइलेंट हृदय अटैक से मौत

बीकानेर में सोते हुए 20 वर्षीय युवक की साइलेंट हृदय अटैक से मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर , 21 अक्टूबर। बीकानेर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ 20 साल के युवक अभिषेक तेजी को सोते-सोते ही कथित तौर पर ‘साइलेंट अटैक’ आ गया। मामला बीकानेर के कोटगेट थाना इलाके की वाल्मीकि बस्ती की छोटी गुवाड़ का सोमवार का है। जब पिता श्रवण तेजी ने उसे चाय पीने के लिए आवाज़ दी, तो वह नहीं उठा, जिसके बाद परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जाँच
मृतक के पिता श्रवण तेजी ने सोमवार देर रात कोटगेट थाने में मर्ग (असामान्य मृत्यु का मामला) दर्ज करवाई है। हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण को मामले की जाँच सौंपी गई है। हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला साइलेंट अटैक का माना जा रहा है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पिता ने रिपोर्ट में बताई पूरी घटना

pop ronak

पिता श्रवण तेजी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अभिषेक हमेशा की तरह सोमवार शाम को घर लौटा और अपने कमरे में जाकर सो गया। उन्होंने जब चाय बनाकर अभिषेक को आवाज़ दी, तो कोई जवाब नहीं आया। कमरे में जाकर जगाने के प्रयास के दौरान कोई हलचल न होने पर श्रवण घबरा गए और पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। पड़ोसियों की मदद से अभिषेक को तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि सोते हुए ही उसे साइलेंट अटैक आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *