बिहार चुनाव 2025: NDA ने 200 सीटों का आँकड़ा किया पार, प्रचंड जनादेश पर PM मोदी ने जीतन राम मांझी को फोन कर दी बधाई

shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

नयी दिल्ली/पटना, 14 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक सीटों पर प्रभावशाली बढ़त हासिल कर ली है, जो गठबंधन की सबसे बड़ी चुनावी जीत की ओर संकेत कर रहा है। इस बंपर जीत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री एवं हम के संस्थापक जीतन राम मांझी को फोन कर बधाई दी।
मोदी और मांझी के बीच बातचीत
जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के लिए उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार की महान जनता ने “नफरती सोच और जंगलराज की आहट को नकार दिया है”।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जीत के मुख्य आधार और श्रेय
नवीनतम रुझानों में एनडीए की बढ़त 203 सीटों तक पहुँच गई है, जो गठबंधन को 2010 के 206 सीटों के रिकॉर्ड के करीब ले जा रही है। भाजपा और जदयू दोनों ने अप्रत्याशित प्रदर्शन किया है।
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हासिल उपलब्धियों (सुशासन, विकास और रोजगार) को जनता ने सराहा है। उन्होंने विपक्ष को गलतियों से सबक लेकर रचनात्मक भूमिका में आने की सलाह दी।भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी सहित अन्य नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास-केंद्रित राजनीति में जनता के विश्वास की जीत बताया।जदयू ने विशेष रूप से महिला मतदाताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला, जिन्होंने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया (71.6% महिला बनाम 62.8% पुरुष)।

pop ronak
kaosa

विपक्ष पर निशाना और ‘जंगल राज’ की गूंज
रुझानों में कांग्रेस की करारी हार के बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी ने उनके नेतृत्व में न केवल अपनी विरासत खो दी है, बल्कि विश्वसनीयता भी खो दी है। भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने राजद नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 साल बाद भी बिहार में “जंगल राज” की गूंज सुनाई देती है, जिसके चलते राजद के दोनों बेटे पीछे चल रहे हैं।

यह चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए राजनीतिक सहनशक्ति की परीक्षा थी, जिन्हें सुशासन के लिए सराहा जाता रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में उन्हें मतदाताओं की थकान और बदलते राजनीतिक रुख पर सवालों का सामना करना पड़ा।

जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी
बिहार वो धरती है, जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है। आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है। बिहार ने फिर दिखाया है, झूठ हारता है जन विश्वास जीतता है। बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है, जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी।

तुष्टिकरण की जगह अब संतुष्टिकरण ने ली
भारत अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट कर रहा है, जहां हर परिवार को समानता और अवसर मिलते हैं और जहां तुष्टिकरण की कोई जगह नहीं। तुष्टिकरण की जगह अब संतुष्टिकरण ने ले ली है। भारत के लोग अब सिर्फ तेज विकास चाहते हैं। विकसित भारत बनाना चाहते हैं। नई सरकार के साथ एनडीए अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की तरफ आगे बढ़ रहा है। बिहार ने ये सुनिश्चित किया है कि बिहार की महान भूमि पर फिर कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली। आज की ये जीत बिहार की उन माता, बहनों और बेटियों की है, जिन्होंने सालों तक आरजेडी के शासन में जंगलराज झेला है। ये जीत बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक से बर्बाद किया गया।

वंशवाद की राजनीति के खिलाफ विकासवाद की राजनीति का जनादेश
बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और ये यात्रा रुकने वाली नहीं है। साथियों, आज के परिणाम उन विकास विरोधियों को भी करारा जवाब है, जो कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेस-वे और इंडस्ट्री नहीं चाहिए। जो कहते थे कि बिहार में ट्रेन और एयरपोर्ट की क्या जरूरत है। आज के नतीजे वंशवाद की राजनीति के खिलाफ विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है।

एनडीए छठ पर्व को यूनेस्को में शामिल करने की कोशिश कर रही
हमारी सरकार छठ पर्व को यूनेस्को की धरोहर में शामिल करने का प्रयास कर रही है। आपने भी इस बार देखा है कि छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर छठी मइया के गीत गूंजे, तो हर कोई इसमें सम्मिलित होता दिखा। पिछले साल देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अपना जनादेश दिया था। ये देश का विश्वास का, देशवासियों के आशीर्वाद का परिणाम था। लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में भी हमें विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली।

मोदी ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया
कांग्रेस देश के अनेक राज्यों में सालों से सत्ता से बाहर है। बिहार में 35 साल, गुजरात में 30 साल और पश्चिम बंगाल में करीब 5 दशक से कांग्रेस की सरकार लौटी नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश के 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए और इनमें भी कांग्रेस सभी 6 चुनाव में 100 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। जितनी सीटें हमें बिहार के एक चुनाव में मिलीं, कांग्रेस को 6 चुनाव में भी उतनी नहीं मिलीं।

कांग्रेस अब ‘मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस’ बन चुकी
कांग्रेस की राजनीति का आधार अब सिर्फ नेगेटिव पॉलिटिक्स हो गया है। कभी चौकीदार चोर का नारा, संसद का समय बर्बाद करना, कभी ईवीएम पर सवाल, कभी चुनाव आयोग को गाली, कभी वोट चोरी का झूठा आरोप, जाति-धर्म के आधार पर लोगों को बांटना, देश के बजाय देश के दुश्मनों के एजेंडे को आगे लाना। कांग्रेस के पास देश को आगे ले जाने के लिए कोई विजन नहीं है। आज कांग्रेस मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस यानी MMC बन गई है। कांग्रेस का पूरा एजेंडा अब इसी पर चलता है और इसीलिए कांग्रेस के भीतर भी अब एक अलग धड़ा पैदा हो रहा है, जो इस नेगेटिव पॉलिटिक्स से असहज है। मुझे तो आशंका है कि आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो। कांग्रेस के जो सहयोगी दल हैं, वो भी समझने लगे हैं कि कांग्रेस अपनी नेगेटिव पॉलिटिक्स में सबको एकसाथ डुबो रही है।

नामदार खुद तो डूबे दूसरों को भी ले डूबे
इसीलिए मैंने इनकों बिहार चुनाव के समय कहा था कि कांग्रेस के नामदार बिहार चुनाव में डुबकी लगाकर खुद डूबने और दूसरों को डुबोने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। मैंने, इसी मंच से कांग्रेस के सहयोगियों को चेताया था कि कांग्रेस एक ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोटबैंक को निगलकर अपनी वापसी करना चाहती है, इसलिए उससे सावधान रहने की जरूरत उसके सहयोगियों को भी है। आज बिहार में आरजेडी को सांप सूंघा हुआ है। मैंने बिहार चुनाव के समय कहा था, बहुत जल्द दोनों का झगड़ा अब खुलकर सामने आनेवाला है।

दुनिया अब देखेगी बिहार का नया सामर्थ्य
साथियों आज की ये जीत एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार ने जो भरोसा हम पर जताया है, उसने हमारे कंधों पर जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले 5 सालों में बिहार बहुत तेज गति से आगे बढ़ेगा। बिहार के लोगों को उनके राज्य में ही नौकरी मिले, इस पर काम किया जाएगा। बिहार में निवेश आएगा, पर्यटन का विस्तार होगा। दुनिया को बिहार का नया सामर्थ्य दिखेगा। बिहार में तीर्थों का ऐतिहासिक धरोहरों का कायाकल्प होगा। मैं देश-दुनिया के निवेशकों से कहूंगा कि बिहार आपके स्वागत के लिए तैयार है। मैं देश-दुनिया में बसी बिहार की संतानों से कहूंगा कि बिहार में निवेश करने का सबसे उपयुक्त समय है।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया।बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

बिहार चुनाव परिणाम
भीखाराम चान्दमल 15 अक्टूबर 2025
mmtc 2 oct 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *